Site icon www.4Pillar.news

जन्मदिन खास: 23 साल की हुई पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर आज अपना 23वां जन्म दिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ।

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर आज अपना 23वां जन्म दिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ।

मानुषी छिल्लर

डॉक्टर की पढ़ाई करते हुए मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उनसे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने विश्व सुंदरी का ये ख़िताब अपने नाम किया था। मानुषी छठी भारतीय महिला है जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया।

विश्व सुंदरी

साल 2017 में विश्व सुंदरी का ख़िताब जीतने से पहले उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था।

एक्ट्रेस और मॉडल मानुषी छिल्लर का जन्म हरियाणा में हुआ था ,लेकिन बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। जहां उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की।

ख़िताब

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर मिस इंडिया का प्रतियोगिता जीतने से पहले मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। इस ख़िताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई से एक साल की छुट्टी ले ली थी।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी छिल्लर काफी इवेंट्स और शो में दिखाई दी। वहीँ पूर्व मिस वर्ल्ड के परिवार के बारे में बात करें तो ,उनके पिता डीआरडीओ में एक वैज्ञानिक के पद पर हैं। उनकी माता नीलम इंस्टिट्यूट ऑफ़ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज में न्यूरोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट की हेड हैं। ये भी पढ़ें : पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने वीडियो जारी कर दिया कोरोनावायरस से लड़ने संदेश

बॉलीवुड

वहीँ ,काम के मोर्चे की बात करें ,तो मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘पृथ्वीराज’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में वह संयोगिता का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। ये भी पढ़ें : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के साथ ‘पृथ्वीराज’ फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

Exit mobile version