Francis Halzen को 2026 का भौतिकी Nobel Prize IceCube न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और उच्च-ऊर्जा कॉस्मिक न्यूट्रिनो खोज के लिए दिया गया। जानें पूरा विवरण।
Francis Halzen awarded 2026 Nobel Prize in Physics
स्टॉकहोम। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को देने की घोषणा की। उन्हें IceCube न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी में निर्णायक योगदान और खगोलीय मूल के उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज के लिए सम्मानित किया गया।
Francis Halzen की खोज
हाल्जेन बेल्जियम मूल के हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में प्रोफेसर हैं। उन्होंने 1980 के दशक में ही यह विचार रखा था कि अंटार्कटिका की बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाया जा सकता है। इन्हीं प्रयासों से साउथ पोल पर IceCube नाम का विशाल डिटेक्टर बना। यह लगभग एक घन किलोमीटर बर्फ में हजारों लाइट सेंसर लगाकर काम करता है। जब न्यूट्रिनो किसी परमाणु से टकराता है तो हल्की चमक पैदा होती है, जिसे ये सेंसर पकड़ लेते हैं।
Francis Halzen की खोज ने ब्रह्मांड प्रक्रियाओं को समझने में मदद की
न्यूट्रिनो को अक्सर “भूतिया कण” कहा जाता है क्योंकि ये पदार्थ से लगभग बिना रुके गुजर जाते हैं। भूतिया कण दूरस्थ ब्रह्मांडीय घटनाओं की जानकारी लाते हैं जो अन्य तरीकों से नहीं मिल पाती।
IceCube ने 2010 के बाद काम करना शुरू किया और जल्द ही उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो का पता चला जो सौर मंडल से बाहर कहीं से आए थे। इससे ब्रह्मांड की हिंसक प्रक्रियाओं को समझने का नया रास्ता खुला। नोबेल समिति के चेयरमार्क पीयर्स ने कहा कि हाल्जेन के दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक दृष्टि ने पूरी तरह नई तरह की खगोल विज्ञान का रास्ता तैयार किया।
फ्रांसिस हाल्जेन का ब्यान
हाल्जेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फोन पर कहा, “यह बड़ा सरप्राइज था। मैंने उम्मीद नहीं की थी। बहुत खुशी है।” पुरस्कार राशि 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर है। पदक 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।
यह घोषणा नोबेल सप्ताह की दूसरी है। इससे पहले मेडिसिन का पुरस्कार घोषित हो चुका था। फ्रांसिस हाल्जेन का यह सम्मान IceCube प्रोजेक्ट और न्यूट्रिनो खगोल विज्ञान को वैश्विक पहचान दिलाता है।
- ये भी पढ़ें : Ethel Caterham 117 साल की हुईं—सबसे बुज़ुर्ग महिला; जानिए उनके बारे में सब कुछ
- Imran Khan के बारे में सनसनीखेज खब्रर, पूर्व पाक पीएम की हत्या !
- Brain Eating Amoeba: लक्षण, उपचार और रोकथाम
- Lionel Messi in India: मेसी ने सचिन के साथ जर्सी बदली, लहराया तिरंगा, फुटबॉल के जादूगर से मिलने के लिए सेलेब्रिटीज का लगा तांता

