Karwa Chauth 2023: इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। वहीं बॉलीवुड में भी परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा अडवाणी तक कंई ऐसी अभिनेत्रियां है जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
Karwa Chauth 2023: कल यानि 1 नवंबर 2023 को पुरे देश में करवा चौथ का त्यौहार धुमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच भी इस त्यौहार को लेकर खासी एक्सइटमेंट देखीं जाती है। वहीं बॉलीवुड में कंई एक्ट्रेसस ऐसी है जो इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। इस लिस्ट में कियारा अडवाणी, अथिया शेट्टी, परिणीति चोपड़ा, सोनाली सहगल सहित कंई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते महीने ही ‘आप’ नेता राघव चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधी है। परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में अपनी फैमिली और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है और ऐसे परिणीति अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्साइटेड है।
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इसी साल की शुरुवात में शादी के बंधन में बंधी है। अथिया ने 23 जनवरी 2023 को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने अपने क़रीबीर रिश्तेदारों और फैमिली की मौजूदगी में अपने मुंबई वाले घर में सात फेरे लिए थे। ऐसे में अथिया का भी ये पहला करवा चौथ होने वाला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इसी साल की शुरूवात में राजनेता फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी है। स्वरा ने अचानक अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी इसी साल शादी के बंधन में बंधी है। सोनाली ने जून 2023 में बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ शादी की थी। ऐसे में इस बार सोनाली का भी ये पहला करवाचौथ होने वाला है।
हंसिका मोटवानी ने पिछले साल यानि दिसंबर 2022 में सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। हंसिका का भी ये पहला करवा चौथ होने वाला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने भी इसी साल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की है। सिद्धार्थ और कियारा लंबे समय तक डेटिंग के बाद 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में कियारा का ये पहला करवाचौथ होने वाला है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More