Happy New Year 2023: विराट-अनुष्का से लेकर सिद्धार्थ-कियारा तक सितारों ने खास अंदाज में किया नए साल का स्वागत, देखिए तस्वीरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जहां दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी फैमिली संग नए साल का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Happy New Year 2023: साल 2022 खत्म हो चूका है और आज नए साल 2023 का आगाज हो गया है। ऐसे में हर साल की तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बड़ी धूम-धाम के साथ नए साल का स्वागत किया। जहां कंई सेलिब्रिटीज ने नए साल के स्वागत के लिए विदेशों का रुख किया तो वहीं कुछ अन्य ने अपने घर पर ही अपनी फैमिली और दोस्तों संग साल 2023 का स्वागत किया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कहीं दूर न जाकर अपने घर पर ही नए साल का स्वागत किया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे रणबीर और अपने कुछ करीबियों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया सभी को नए साल की शुभकामनाएँ दी है।

अनन्या ने थाईलैंड में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड गई हुई है। अनन्या ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी करते हुए नजर आ रही है।

Related Post

कार्तिक आर्यन ने पेरिस में मनाया नया साल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने पेरिस में नए साल का जश्न मनाया। कार्तिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘1.1.2023 चलो 2023 को और भी खास बनाते है।’

सिद्धार्थ-कियारा ने दुबई में किया सेलिब्रेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने मनीष मल्होत्रा और करण जोहर के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। मनीष ने ये तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी दुबई में नए साल का स्वागत किया। विराट ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को न्यू ईयर विश किया है। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

Share
Published by

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

3 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

7 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago