Republic Day Of India पर रुसी एंबेसी में गदर! जमकर नाचे रशियन

Republic Day Of India: भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अमृत महोत्सव काल के 75वे रिपब्लिक डे पर रुसी दूतावास ने भारत को अनोखे अंदाज में बधाई दी है। इस खास मौके पर रशियन एंबेसी में सनी देओल और अमीषा पटेल की ग़दर: एक प्रेमकथा  फिल्म का गाना बजा। जिसपर रुसी कर्मचारियों ने जमकर डांस किया।

पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड में भारत की बढ़ती ताकत का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंको मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमृत महोत्सव काल के 75 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया भर से भारत को बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच रशियन एंबेसी ने भी भारत को खास अंदाज में रिपब्लिक डे की बधाई दी।

Republic Day Of India

रुसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एंबेसी के कर्मचारी और अधिकारी सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर:एक प्रेमकथा फिल्म के गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Republic Day Of India पर रशियन डांस वीडियो

29 सेकेंड के वीडियो में रुसी कर्मचारी ‘ गड्डी ले मैं निकला, गाने पर जमकर डांस और स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चों और महिला कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। वीडियो के अंत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव दूतावास के सभी कर्मचारियों के साथ हैप्पी रिपब्लिक डे का प्ले कार्ड हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक सेलेब्स ने यूं दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

जानिए क्यों हर साल 26 जनवरी को ही मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान तीनों सेनाओं को सैल्यूट किया। बता दें, राष्ट्रपति ही देश की तीनों सेनाओं ( थलसेना,नेवी और एयरफोर्स ) का प्रमुख होता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों सेनाएं राष्ट्रपति को सलामी देती हैं। इस दौरान देश के राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version