Site icon www.4Pillar.news

गौतम अडानी को फिर लगा जोर का झटका, इतनी रह गई नेटवर्थ

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए थे। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गौतम अडानी मामले में जांच के आदेश दे दिए है लेकिन इसके बावजूद भी अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए थे। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गौतम अडानी मामले में जांच के आदेश दे दिए है लेकिन इसके बावजूद भी अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के बाद दूसरे सबसे अमीर शख्स का ताज पहन चुके गौतम अडानी की बुरे दिन उस समय शुरू हुए जब अमेरिका की रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर शेयर मार्किट में हेरफेर और मनी लॉन्डरिंग के आरोप लगाए थे। तब से अडानी समूह की कंपनियों के शेयर बुरी तरह से गिर रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट के एक महीने बाद अडानी ग्रुप की कपनियों के शेयरों में फिर से हरियाली देखने को मिली लेकिन अब फिर अडानी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में हर रोज घाटा दर्ज किया जा रहा है।

गिरी गौतम अडानी की नेटवर्थ

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के नेटवर्थ में काफी गिरावट आई है। दुनिया के नंबर दो अमीर रह चुके गौतम अडानी इस सूचि में 30 वे स्थान तक पहुंच गए थे। अडानी समूह ने अपने घाटे को फिर से कवर करना शुरू किया। लेकिन बीते दिनों से ग्रुप के शेयरों में फिर से गिरावट आना शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में अडानी ग्रुप को 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मंगलवार के दिन गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीरों की सूचि में 25 वे स्थान पर थे। अब अडानी समूह की नेटवर्थ 45.3 अरब डॉलर रह गई है। जिस समय हिंडनबर्ग ने अडानी के खिलाफ खुलासा किया था तब गौतम अडानी की कुल संपत्ति 119 अरब डॉलर थी। अब आधे से भी कम रह गई है।

Exit mobile version