Site icon www.4Pillar.news

अडानी ग्रुप को मिट्टी में मिलाने के बाद एक और धमाका करने जा रही है अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग, जानिए कौन होगा अगला शिकार

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg के खुलासे ने अडानी ग्रुप को मिट्टी में मिला दिया। दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे धनी व्यक्ति का ताज पहन चुके गौतम अडानी की कंपनियों को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बहुत भारी नुक्सान हुआ। अब शॉर्ट सेलिंग कपनी एक और धमाका करने की तैयारी में है। अमेरिकी कंपनी ने इस बारे में ट्वीट कर खुलासा किया है।

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg के खुलासे ने अडानी ग्रुप को मिट्टी में मिला दिया। दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे धनी व्यक्ति का ताज पहन चुके गौतम अडानी की कंपनियों को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बहुत भारी नुक्सान हुआ। अब शॉर्ट सेलिंग कपनी एक और धमाका करने की तैयारी में है। अमेरिकी कंपनी ने इस बारे में ट्वीट कर खुलासा किया है।

अडानी ग्रुप को कई हजार करोड़ का नुक्सान पहुंचाने के बाद हिंडनबर्ग कंपनी एक और धमाका करने की तैयारी में है। गुरुवार सुबह कंपनी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें,सच साबित हुई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट, अडानी ग्रुप के शेयरों में 85 फीसदी की गिरावट

क्या है हिंडनबर्ग ?

बता दें, हिंडनबर्ग अमेरिकी शार्ट सेलिंग कंपनी है। जो बड़ी कंपनियों के लूप होल्स का खुलासा कर उन्ही के शेयर बेचती है। इसी से कंपनी को मुनाफा होता है। वहीँ, जिस कंपनी या फर्म के बारे में हिंडनबर्ग खुलासा करती है, उनको भारी नुक्सान होता है। यह कंपनी अब तक विश्व की लगभग 15 कंपनियों के बारे में खुलासा कर चुकी है। जिसमे सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि ज्यादातर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सही साबित हुई।

अडानी के बारे में खुलासा

हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी। जिसमें अडानी समूह के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने अडानी ग्रुप की कंपनियों पर मनी लॉन्डरिंग से लेकर शेयर बाजार में घोटाले करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें,गौतम अडानी को फिर लगा जोर का झटका, इतनी रह गई नेटवर्थ

कंपनी की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह सफाइयां देता रहा लेकिन अपनी कंपनियों के शेयरों में गिरावट को नहीं रोक पाया। नतीजा ये रहा कि एक बार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का ख़िताब अपने नाम कर चुके अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को लगभग 100 अरब डॉलर का नुक्सान हुआ।

सितंबर 2022 में अडानी की टोटल नेट वर्थ 150 अरब डॉलर के करीब थी। जोकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद घटकर 53 अरब डॉलर रह गई। इस रिपोर्ट ने अडानी को फ़ोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान से 35 स्थान पर पहुंचा दिया था।

अरशद वारसी को अडानी पावर ग्रुप ने लगाया 1 लाख रुपए का चूना,अभिनेता बोले-हाईवे लुटेरा

अब अडानी ग्रुप को लगभग मिट्टी में मिलाने के बाद हिंडनबर्ग का अगला शिकार कौन होगा ? इस बारे में कंपनी ने अभी तक खुलासा तो नहीं किया लेकिन इशारा किया है।

कौन होगा अगला शिकार ?

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,” एक नई और बड़ी रिपोर्ट जल्द आ रही है। ” शार्ट सेलिंग कंपनी का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका की बैंकिंग स्थिति खराब चल रही है। अमेरिका की बैंकिंग स्थिति को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि हिंडनबर्ग का अगला निशाना कौन होगा?

Exit mobile version