Adani Musk: गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स

गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स

Adani Musk: टेस्ला चीफ एलन मस्क और अमेज़न फाउंडर Jeff Bezos के बाद Gautam Adani दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 137 बिलियन डॉलर है।

Adani Musk: गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। पहले स्थान पर टेस्ला कंपनी और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क हैं। Elon Musk की कुल नेटवर्थ 251 बिलियन डॉलर है। जबकि अमेज़न के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 153 बिलियन डॉलर है।

दुनिया का तीसरा सबसे अमीर शख्स

गौतम अडानी भारत ही नहीं बल्कि अब एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। गौतम अडानी कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक अडानी की दौलत में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

मोदी के सत्ता में आने बाद बढ़ी नेटवर्थ

साल 2014 में पीएम नरेंद्र के सत्ता में आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति को पंख लग गए। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार , गौतम अडानी के पास 30 मार्च 2014 को 5.10 अरब डॉलर की कुल संपत्ति थी। 16 जनवरी 2020 तक अडानी की संपत्ति 11 अरब डॉलर थी। जून 2020 के बाद उनकी संपत्ति में उछाल आने लगा।

रिपोर्ट के अनुसार, 9 जून 2020 में उनकी संपत्ति में सात गुना उछाल आया , जोकि 76.7अरब डॉलर तक पहुँच गई। इसके बाद उनकी संपत्ति कुबेर के खजाने की तरह बढ़ने लगी। 29 अप्रैल 2022 को अडानी की संपत्ति 122 अरब डॉलर पार कर गई। अब वह 137 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

कहां से आई इतनी संपत्ति ?

अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार अडानी के पास ऐसी कौनसी जादुई छड़ी है जिसकी वजह से उनकी संपत्ति में इतना भारी इजाफा हुआ है। इस सवाल का एक ही जवाब है और वह है शेयर बाजार में तेजी आना।

कहां से आया इतना पैसा

अडानी ने अपने कारोबार की शुरुआत साल 1988 में की थी। अभी अडानी की 7 कंपनियों के शेयर मार्किट में लिस्टेड हैं। वह प्राइवेट सेक्टर में देश की सबसे बड़ी बंदरगाह के मालिक हैं। जिसका नाम मुंद्रा पोर्ट है।

इसके अलावा उन्होंने 6 सरकारी हवाई अड्डे भी खरीद रखे हैं। गौतम अडानी निजी क्षेत्र में बिजली का सबसे ज्यादा उत्पादन करते हैं। वह फार्च्यून ब्रांड के तेल आटा ,चावल ,बेसन जैसे काफी खाद्य पदार्थ बेचते हैं। वह देश में सबसे ज्यादा सीमेंट बनाने वाली कंपनियों के मालिक हैं। अडानी का मार्किट कैप 19 लाख करोड़ रूपये से अधिक है।

अडानी ग्रुप की इन कंपनियों ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस साल अडानी की कंपनियों की परफॉर्मेंस में काफी उछाल आया है। उनकी अडानी इंटरप्राइजेज कंपनी में 294 फीसदी का उछाल आया है।

अडानी पावर में 292 प्रतिशत का उछाल , अडानी पोर्ट्स में 108 फीसदी का उछाल और अडानी ग्रीन ने करीब 80 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अडानी ट्रांसमिशन ने 127 प्रतिशत की उड़ान भरी है। अडानी विल्मर और टोटल गैस में क्रमशः 158, 109 फीसदी  का उछाल आया है।  Published on: Aug 30, 2022 at 12:32


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स” के लिए प्रतिक्रिया 2

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *