Glenn Phillips interview before T20 final: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड 8 मार्च 2026 को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भारत में क्रिकेट प्रतिभा की तारीफ की।
Glenn Phillips interview before T20 final
न्यूजीलैंड टीम के आलराउंडर खिलाडी ग्लेन फिलिप्स ने भारत की तारीफ में बड़ी बात कही है। उन्होंने ये बात टी 20 विश्व कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कही। जहां उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक इंटरव्यू में भारत की क्रिकेट प्रतिभा की तारीफ की। फिलिप्स ने कहा कि भारत तीन टीमें बना सकता है। बोले,”भारत से निकलने वाली प्रतिभा शानदार है। वे शायद तीन टीमें भी बना सकते हैं। जो इस विश्व कप में बराबरी से मुकाबला कर सकें। ”
Glenn Phillips ब्यान वायरल
ग्लेन ने कहा ,”हमारे देश में चुनने के लिए बहुत कम लोग हैं। इसलिए हमारा हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम बहुत स्पेसिफिक है। यह हमारी आबादी के हिसाब से तैयार किया गया है। इतनी छोटी आबादी के साथ दुनिया की टीमों से मुकाबला करना हमारे लिए शानदार है। “यहां बता दें, न्यूजीलैंड की आबादी 5.36 बिलियन यानि करीब 50 लाख है। जबकि भारत की आबादी 140 करोड़ से ज्यादा है। यहां ये भी जान लें, अकेले अहमदाबाद की आबादी न्यूजीलैंड से ज्यादा है।
यह ब्यान भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले दिया गया है। जिसमें फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की उपलब्धि को डेविड बनाम गोलियाथ जैसे बताया है। उन्होंने कहा कि देश की छोटी आबादी के बावजूद न्यूजीलैंड टीम का फाइनल में पहुंचना गर्व और कमामल की बात है।
Glenn Phillips का करियर
ग्लेन डोमिनिक फिलिप्स का जन्म 6 दिसंबर 1996 को ईस्ट लंदन में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज, ऑफ़ ब्रेक गेंदबाज और बेहतरीन फील्डर हैं। वे विकेटकीपिंग भी करते है। फिलिप्स 5 साल की उम्र में ही परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे। उन्होंने ऑकलैंड के सेकर्ड हार्ट कॉलेज से पढ़ाई की।
Glenn Phillips का क्रिकेट खेल
- घरेलू क्रिकेट : 2015 में लिस्ट A में डेब्यू किया। 2016 टी20 डेब्यू। वे ऑकलैंड और ओटागों के लिए खेलते हैं। 2016-17 में घरेलू क्रिकेट के तीनों सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
- अंतराष्ट्रीय डेब्यू : 17 फरवरी 2017 को T20I में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया। 3 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। 10 जुलाई 2022 को आयरलैंड के खिलाफ ODI डेब्यू किया।
Glenn Phillips की मुख्य उपलब्धियां
- न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक: 2020 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 46 गेंदों पर 108 रन।
- 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप में 104 रन बनाए।
- 2021 में टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला। 2023 में ODI विश्व कप सेमीफाइनल खेला। 2026 में टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं।
- जनवरी 2026 में 84वे T20I में 2000 से अधिक रन पुरे किए।
- IPL: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीमों के साथ खेले।
- खेल शैली : पॉवर हीटिंग, आक्रामक बल्लेबाजी, दुनिया के बेस्ट फीलर्ड्र्स में से एक।
ग्लेन फिलिप्स के आंकड़े
- T20I : 96 मैच , 2281 रन, 2 शतक
- ODI : 47 मैच, 1262 रन और 2 शतक
- टेस्ट मैच : 17 मैच. 775 से अधिक रन और 33 विकेट
ग्लेन फिलिप्स का परिवार
- पिता: रोलैंड फिलिप्स
- माता: पैन वैन व्यूरें फिलिप्स
- भाई: डेल फिलिप्स।
- बहन : जेसिका फिलिप्स ग्रोबेलार
- पत्नी : कैट विक्टोरिया फिलिप्स (शादी 10 जनवरी 2023 )
- कोई बच्चे नहीं हैं
- भाई-बहन की शादी हो चुकी है
Glenn Phillips का परिवार क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। उन्हें अपने परिवार से क्रिकेट के क्षेत्र में हमेशा सपोर्ट मिला है।उन्हें इंस्टाग्राम पर 883K लोग फॉलो करते हैं।
- ये भी पढ़ें :सारा तेंदुलकर का पिंक साड़ी में बैक साइड वीडियो बना रहा था कैमरामैन, सचिन तेंदुलकर ने हाथ जोड़कर भगाया
- Umpire Manik Gupta की मधुमक्खियों के हमले में मौत, 18 खिलाड़ी घायल
- Mystery girl Aira Rawat: भारत बनाम USA मैच के दौरान मिस्ट्री गर्ल ने मचाया तहलका, जानिए कौन हैं ऐरा रावत जो रातों-रात बनी सनसनी
- Ishan Kishan की girlfriend Aditi Hundia कौन हैं, यहाँ जानिए





