CRPF Recruitment :सीआरपीएफ में 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर पुरुष और महिला वर्ग के उमीदवार आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में करीब एक लाख तीस हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। CRPF में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 129929 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। जिसमें से 125262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 4667 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
ऐसे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 21700 से 69100 रुपए का वेतनमान मिलेगा। इन पदों पर भर्ती होने के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। नेपाल और भूटान के नागरिकों को वरीयता नहीं दी जाएगी।
इन पदों पर भर्ती होने के ली उम्मीदवारों की उम्र 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसटी/एससी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में पांच साल की छूट दी जाएगी। वहीँ , अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल छूट दी जाएगी।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान दसवीं पास या इसके समकक्ष होना जरूरी है। इन पदों पर भर्ती होने के लिए फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…