गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने बनाया खास डूडल

आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

आज देशभर में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पवन पर्व पर गूगल ने भी डूडल बनाया है। पूरे हिंदुस्तान में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्कूलों कॉलेजों और दफ्तरों से लेकर दिल्ली के राज पथ तक तिरंगा फहराया जा रहा है।

गणतंत्रता दिवस के अवसर पर गूगल ने भी खास डूडल बनाकर इस पर्व को मनाया है। गूगल का डूडल हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विरासत की विविधता में एकता को दर्शाता है। गूगल ने अपने इस डूडल में भारत की सांस्कृतिक विरासत का संगम करते हुए उसकी महत्ता को दर्शाया है। भारत के 71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज के इस डूडल को सिंगापुर‌ के रहने वाले गेस्ट कलाकार मेरु सेठ ने तैयार किया है।

दुनिया के सबसे पसंदीदा सर्च इंजन गूगल ने इसके बारे में एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा ,” भारत के 71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंगापुर‌ के रहने वाले मेहमान कलाकार ‘मेरु सेठ’ द्वारा तैयार आज के डूडल में भारत की समृद्ध ,सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है। जो ताज महल और इंडिया गेट जैसे अपने विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर अपने राष्ट्रीय पक्षी मोर ,शास्त्रीय कलाओं , वस्त्रों और नृत्य तक व्यापक है और इससे एकजुट करती है।”

आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। जिसको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बनाया था। भारतीय संविधान को बनाने के लिए 2 साल 11 महीने और 18 दिन लग गए। सबसे पहले गणतंत्र दिवस की परेड इरविन नेशनल स्टेडियम में हुई थी जिसका नाम आज नेशनल स्टेडियम है।

आपको बता दें इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सोनारो रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9067 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने बनाया खास डूडल

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी