Gurmeet Ram Rahim Haryana election से पहले आएंगे जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim हरियाणा विधानसभा मतदान से पहले आएंगे जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim एक बार फिर Haryana Assembly election से पहले सुनारियां जेल से बाहर आएंगे। गुरमीत राम रहीम की पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग को भेज दी गई है।

Gurmeet Ram Rahim को फिर मिलेगी पैरोल

हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर 2024 को होना तय है। इसी बीच इसी बीच रेप और मर्डर के मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim) ने 20 दिन की पैरोल की मांग की है। इससे पहले उन्हें 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर रिहा किया गया था। जिसके बाद वह 2 सितंबर को वापस सुनारियां जेल में बंद हैं। राम रहीम पर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को खास राजनीतिक दलों के लिए वोट देने के लिए प्रभावित करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं।

20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं Gurmeet Ram Rahim

बता दें, दो साध्वियों के रेप और डेरा के साधक की हत्या के आरोप में गुरमीत राम रहीम को 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। सीबीआई के विशेष जज ने चंडीगढ़ की अदालत में सुनवाई के बाद Gurmeet Ram Rahim को बीस साल की जेल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से अब तक गुरमीत राम रहीम लगभग 8 महीने जेल से बाहर रह चुके हैं। उनकी पैरोल या छुट्टी हरियाणा और पंजाब में चुनाव के दौरान मंजूर होती रही है। ऐसे में अब हरियाणा विधानसभा 2024 के मतदान से पहले उनकी पैरोल को मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है।

चुनाव आयोग को भेजी गई गुरमीत राम रहीम की अर्जी

2019 के अप्रैल महीने में राज्य सरकारों को चुनाव आयोग ने निर्देश दिए थे। जिसके अनुसार, दोषी को आपातकालीन मामलों में ही पैरोल या छुट्टी दिए जाने के लिए कहा गया। चुनाव आयोग ने राज्य सरकारों को दोषी के किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधि में शामिल न होने के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

डेरा के प्रवक्ता का ब्यान

डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने कहा ,” डेरा  प्रमुख एक साल में 91 दिन की अस्थाई रिहाई के हकदार हैं। इस लिए उन्होंने 20 की पैरोल का अनुरोध कानून के अनुसार किया है। उन्होंने ने इस साल 21 दिन की फरलो और 50 दिन की पैरोल ली है। ऐसे में वे इस साल की बाकि 20 दिन की पैरोल के हकदार हैं। अगर वे 20 दिन की बची हुई पैरोल नहीं लेते हैं तो यह समाप्त हो जाएगी। ”

रेप और हत्या का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह 10वीं बार जेल से बाहर आया, SGPC ने किया था पैरोल का विरोध

Haryana Assembly election 2024

आपको बता दें, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर 2024 को एक चरण में मतदान होने हैं। जिसके परिणाम 8 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, इंडियन नॅशनल लोकदल, जनता जननायक पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और निर्दय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1561 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा हुआ है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *