Site icon www.4Pillar.news

Elvish Yadav के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया केस, वीडियो में प्रतिबंधित सांपों के इस्तेमाल का है आरोप

Elvish Yadav के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया केस, वीडियो में प्रतिबंधित सांपों के इस्तेमाल का है आरोप

Elvish Yadav News : गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव उर्फ़ फजिलपुरिया के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों पर 32 बोर गाने में अभद्र भाषा और प्रतिबंधित सांपों के इस्तेमाल का आरोप है। बता दें, एल्विश यादव को हाल ही में सांप के जहर के मामले में नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में यादव को पांच दिन पुलिस हिरासत में बिताने पड़े थे।

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को हाल ही में सांप के जहर मामले में नोएडा की एक अदालत ने जमानत दी थी। अब उनके वीडियो में प्रतिबंधित सांपों के इस्तेमाल करने के आरोप में गुरुग्राम के बादशाहपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के एक आदेश के बाद की है। दरअसल, पशु अधिकार कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता ने गुरुग्राम के एक मॉल में एल्विश यादव द्वारा शूट किए गए एक वीडियो सॉन्ग के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

सौरभ गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनीमल ( PFA ) के लिए काम करते हैं। गुप्ता ने अदालत का रुख यह कहते हुए किया कि एल्विश यादव और 50 अन्य को एक वायरल वीडियो में वन्य जीव संरक्षण अधिंनियम 1972 के तहत प्रतिबंधित सांपों का उपयोग करते हुए देखा गया था। सौरभ गुप्ता ने कहा कि पिछले उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। वह व्यक्तिगत रूप से भी गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से मिले थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

एल्विश यादव के खिलाफ अब गुरुग्राम-एनसीआर में तीन पुलिस केस दर्ज हो गए हैं। दो दुर्लभ सांपों से संबंधित हैं और एक युट्यूबर माक्सटर्न की पिटाई का मामला है। यादव पर नोएडा की एक रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश यादव ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने यह कबूल किया था कि उसने रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई किया था। यह मामला भी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीएफए द्वारा दर्ज कराया गया था।

नोएडा अदालत से जमानत मिलने के बाद एल्विश यादव ने एक यूट्यूब बी=वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी बुरे दौर का अनुभव साझा किया था। जिसमें उन्होने कहा था,” इसमें कोई संदेह नही है, यह जीवन का एक बुरा दौर था। उस बारे में मैं क्या बात करूं, जब मैं जेल में था। आईए एक सकारात्मक अध्याय शुरू करें। जिन लोगों ने मेरा था दिया है और जिन्होंने मुझे बुरा-भला कहा है , उन सबका धन्यवाद। मैं अपने काम पर वापस आ गया हूं। “

Exit mobile version