Hai Rama:प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल

प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल

Hai Rama: प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। विंक गर्ल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सॉन्ग ‘हाय रामा ये क्या हुआ’ साझा किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Hai Rama:प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल

अपनी आंख के इशारे पर दुनियाभर में धूम मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में अपने नए यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सॉन्ग अपलोड किया है। इस यूट्यूब वीडियो में एक्ट्रेस, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मांतोडकर की ‘रंगीला’ फिल्म के ‘हाय रामा ये क्या हुआ’ गाने पर धूम मचाती हुई नजर आ रही हैं। प्रिया पप्रकाश वारियर के इस नए अवतार को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। प्रशंसक, प्रिया प्रकाश वारियर की सिंगिंग का खूब आनंद ले रहे हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म

गौरतलब है,प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म ‘औरु अदार लव’ फिल्म के एक वीडियो क्लिप ने दुनिया भर में धूम मचा दी थी। उनके आंख मारने और फायर गन के इशारे ने लोगों मदहोश कर किया था। उनका ये वीडियो क्लिप करोड़ों बार देखा जा चूका है। ये भी पढ़ें :प्रिया प्रकाश वारियर की आंखों का फिर जादू चला, देखें जबरदस्त वीडियो

वहीँ,अभिनेत्री के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के बारे में बात करें तो ,इस प्लेफॉर्म पर उनके 70 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर हैं।

ये भी पढ़ें : विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने ऐश्वर्या राय के गाने पर किया धमाकेदार डांस,वीडियो

वर्क फ्रंट की बात कर्रें,प्रिया प्रकाश वारियर लव हैकर्स और श्रीदेवी बंगलो फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top