हरियाणा ADGP Y Puran Kumar ने गोली मारकर की आत्महत्या

ADGP Y Puran Kumar : हरियाणा कैडर के आईपीएस पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Haryana ADGP Y Puran Kumar commits suicide

हरियाणा कैडर सीनियर पुलिस अधिकारी ADGP Y Puran Kumar ने चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमें में सनसनी फ़ैल गई है। कुमार एक अनुभवी और सम्मानित पुलिस अधिकारी थे। वे 2001 बैच के IPS अधिकारी थे। वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी थे। घटना आज दोपहर 1,30 बजे की है। जब सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन को सुचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

ADGP Y Puran Kumar की मौत की खबर

ADGP Y Puran Kumar का शव चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित हाउस नंबर 116 से बरामद हुआ। करीब डेढ़ बजे पुलिस स्टेशन को कुमार की मौत की सुचना दी गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, IPS कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। वे मौके पर मृत पाए गए। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है।

मौत के बारे में पुलिस का ब्यान

चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया ,”हमे शूटिंग की सूचना मिली। जांच में यह आत्महत्या साबित हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद डिटेल सामने आएगी। “हरियाणा पुलिस और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADGP Y Puran Kumar ने क्यों की आत्महत्या ?

हरियाणा पुलिस ने आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। कुमार के मोबाइल फोन , निजी डिटेल और डिजिटल डिटेल्स की जांच की जा रही है।

क्या ट्रांसफर से परेशान थे आईपीएस पूरन कुमार ?

हाल ही में 15 सितंबर को आईपीएस कुमार का ट्रांसफर रोहतक की सुनारियां जेल में IG के पद पर हुआ था। वे ADGP रैंक के बाद IG रैंक पर ट्रांसफर हुए। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें यह ट्रांसफर परेशान कर रहा था। वे छुट्टी पर थे और 7 अक्टूबर को सुनारियां जेल में ज्वाइन करना था। आईपीएस अधिकारी होने के नाते उन्होंने कई उच्च दबाव वाली जॉब्स में काम किया। पुलिस महकमों में मानसिक स्वास्थय और वर्क प्रेशर पर चर्चा तेज है।

ADGP पूरन कुमार का परिवार

उनकी पत्नी का नाम अमनीत पी कुमार है। अमनीत एक सीनियर आईएएस अधिकारी हैं।  वे घटना के समय घर पर नहीं थीं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले आधिकारिक डेलिगेशन के साथ जापान के दौरे पर हैं। वे अभी भारत लौट रही हैं।

आईपीएस वाई पूरन कुमार के बारे में जानकारी 

उनका जन्म 19 मई 1973 को हुआ। वे इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट थे। वे 2001 आईपीएस हरियाणा कैडर के अधिकारी थे। वे अपनी सर्विस के दौरान पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनका रिटायरमेंट 31 मई 2033 को होना था। सहकर्मी उन्हें ईमानदार ,अनुशासित और समर्पित अधिकारी बताते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top