हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के लिए पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। कहा-पंजाब सीएम कार्यालय के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहे हैं।

हरियाणा सीएम एमएल खट्टर ने कृषि विधेयक के खिलाफ आंदोलन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के लिए पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। कहा-पंजाब सीएम कार्यालय के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहे हैं।

सीएम एमएल खट्टर ने किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। सीएम खट्टर ने हरियाणा पुलिस को संयम बरतने के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि, हरियाणा पुलिस की किसानों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले दागने की कड़ी आलोचना हो रही है। सीएम खटटर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधा है।

आज से चार दिन पहले कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान पंजाब से हरियाणा के रास्ते दिल्ली कुछ कर चुके हैं। किसानों को हरियाणा में जगह-जगह पर पुलिस द्वारा रोका गया था। करनाल,पानीपत सहित कई अन्य जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच हल्की-फुल्की झड़पें भी हुई थी। 27 नवंबर 2020,दोपहर बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने किसान बिल का विरोध करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का दफ्तर किसान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा, पंजाब के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा के किसान इससे दूर है, पंजाब के मुख्यमंत्री विरोध प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top