Site icon www.4Pillar.news

हाथरस गैंगरेप पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने दी रिएक्शन,कहा-फिर भारत माता की लाज उतरी

यूपी के हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय युवती का रेप हुआ था। रेप पीड़िता का अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया है। गैंगरेप पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यूपी के हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय युवती का रेप हुआ था। रेप पीड़िता का अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया है। गैंगरेप पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के रेप और मौत से आहत डांसर सपना चौधरी ने दुःख जताते हुए अपनी रिएक्शन दी है। सपना ने हरियाणवी बोली में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” फेर भारत मां की लाज तारी है। एक मासूम बेरहमी ते मारी है। दरिंदों क्यों न समझते बेटी तो बेटी है। के फर्क है दूसरे की है या महारी है। ”

सपना चौधरी ने हरियाणवीं अंदाज में हाथरस की गुड़िया के साथ हुए गैंगरेप पर रोष प्रकट किया है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर पीड़िता की फोटो भी साझा की है। सपना चौधरी की इस पोस्ट पर लोगों के बहुत कमेंट आ रहे हैं। जानिए किसने क्या लिखा ?

एक यूजर ने लिखा,” मोदी जी को कोई चूड़ी नहीं भेजने वाला। “तुषार नाम के यूजर ने लिखा ,” अगर तुम अपनी बहन के लिए शेर हो ,तो दूसरों की बहनों के लिए कुत्ते मत बना करो। #हाथरस की रेप पीड़िता की मौत। 19 साल की लड़की की रीड की हड्डी तोड़ दी गई। उसकी जीभ काट दी गई। दो हफ्तों तक वो मौत से अस्पताल में लड़ती रही। ”

टाइगर नाम  के इंस्टाग्राम यूजर ने सपना चौधरी के कमेंट सेक्शन में लिखा ,” शुक्र है बेटी थी चुपचाप जला दिया गया। अगर गाय होती तो कई शहर जला दिए जाते। मनीषा को न्याय मिलना चाहिए। ” इस तरह और भी काफी लोगों ने सपना चौधरी की पोस्ट पर अपनी राय रखी।

Exit mobile version