Site icon www.4Pillar.news

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का नया गाना चटक मटक हुआ रिलीज Video

देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग 'चटक मटक' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। नए गाने में सपना चौधरी हरियाणवीं अंदाज में नजर आ रही है।

देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग ‘चटक मटक’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। नए गाने में सपना चौधरी हरियाणवीं अंदाज में नजर आ रही है।

सपना चौधरी का नया गाना ‘चटक मटक रिलीज हो गया है।इस गाने में देसी क्वीन हरियाणवीं वेष-भूषा में नजर आ रही है। 19 दिसंबर,शनिवार के दिन रिलीज हुए चटक मटक गाने को अब तक 4,123,141बार देखा जा चूका है।

सपना चौधरी के ‘चटक मटक’सांग को रेणुका पवार ने गाया है और लिरिक्स बिट्टू सोखी का है।गाने का संगीत गुलशन ने दिया है। सपना चौधरी के नए गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है ।यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

वहीँ,सपना चौधरी के करियर के बारे में बात करें, सपना ने अपने डासिंग करियर की शुरुआत हरियाणवीं ऑर्केस्ट्रा से की थी। बिग बॉस में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता खूब बड़ी।सपना चौधरी को बिग बॉस में आने के बाद बॉलीवुड में काम मिला। उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में आइटम सॉन्ग पर अभिनय किया। इसके अलावा सपना चौधरी,पंजाब,राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और बिहार में अपने कार्यक्रम करती रहती है। सपना चौधरी एक ऐसी कलाकार है,जिसने बहुत कम समय में इतनी ख्याति प्राप्त की है.

Exit mobile version