Site icon 4PILLAR

HBSE 12Th Result : हरियाणा बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा, ऐसे करें चेक

HBSE 12th Result:हरियाणा बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा

HBSE 12th Result: हरियाणा बोर्ड 12 वीं के परिणाम आज सोमवार को घोषित किए जाएंगे। 12वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट besh.org.in पर जारी किया जाएगा।

HBSE 12th Result:हरियाणा बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा

हरियाणा बोर्ड की 12 कक्षा का रिजल्ट 15 मई को सोमवार के दिन घोषित किया जाएगा। 12 वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जायेंगे। हरियाणा के शिक्षामंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे उसके बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 12 वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र अपना 12 कक्षा का रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीके यादव की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 12 कक्षा के परिणामों के साथ कॉमर्स, साइंस और आर्ट स्ट्रीम के टॉपर्स की सूचि भी जारी की जाएगी। 12 कक्षा के रिजल्ट का लिंक दोपहर बाद 3 बजे एक्टिवेट किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ यादव ने बताया कि दसवीं कक्षा के परिणाम 16 मई को घोषित किए जाएंगे। दसवीं के परिणाम के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस साल दसवीं के परीक्षा में ढाई लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें ?

बता दें, साल 2022 में कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षाएं 30 मार्च 2022 से लेकर 29 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड़ में हुई थी।  कुल 2 लाख 90 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 2.45 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

12वीं का रिजल्ट यहां देखें 

12 वीं में कुल 87.08 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 83.96 दर्ज किया गया था। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 90.51 फीसदी रहा था।

Exit mobile version