Site icon 4PILLAR.NEWS

हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने CWG 2022 में मीराबाई चानू के गोल्ड मेडल जीतने पर दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

Chris Hemsworth ने मीराबाई चानू के गोल्ड मेडल जीतने पर दी प्रतिक्रिया

Chris Hemsworth ने CWG 2022 में Saikhom Mirabai Chanu के गोल्ड मेडल जीतने पर ट्वीट कर रिएक्ट किया है। मीराबाई चानू ने भी क्रिस के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Chris Hemsworth ने मीराबाई चानू के गोल्ड मेडल जीतने पर दी प्रतिक्रिया

इसी वर्ष मार्वल्स स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज हुई Thor : Love And Thunder अभिनेता Chris Hemsworth की भारत में तगड़ी फैन फॉलोविंग है। क्रिस हेम्सवर्थ को थॉर मूवी में उनके सुपरहीरो किरदार के लिए जाना जाता है।

ऐसे में हाल ही में थॉर अभिनेता ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू की जीत पर रियेक्ट किया है। क्रिस ने मीराबाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। वहीँ, हॉलीवुड अभिनेता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए चानू ने भी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें ,CWG 2022 : मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास,49 kg भारवर्ग में 201 किलोग्राम संयुक्त लिफ्ट के साथ जीता गोल्ड मेडल

क्रिस का ट्वीट

कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भर वर्ग में 201 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने पर एक ट्वीटर यूजर ने एक ट्वीट को क्रिस हेम्सवर्थ को टैग किया था। जिसमें उन्होंने लिखा ,” अब समय आ गया है थॉर अपना हथोड़ा उन्हे दे दें। ” इस ट्वीट के जवाब में क्रिस ने शानदार रिप्लाई दिया।

मीरबाई चानू का ट्वीट

क्रिस हेम्सवर्थ ने लिखा ,” वह इसकी हकदार है। बधाई !साइखोम , आप महान हैं।” वहीँ इस ट्वीट के जवाब में मीराबाई ने भी एक ट्वीट किया। जिसमें वह थॉर हथोड़ा हाथ में लिए हुए है।

Published on: Aug 6, 2022 at 13:13

Exit mobile version