Site icon 4PILLAR.NEWS

मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास,49 kg भारवर्ग में 201 किलोग्राम संयुक्त लिफ्ट के साथ जीता गोल्ड मेडल

Mirabai Gold: मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

Mirabai Gold: मीराबाई चानू ने CWG में इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है।

चानू 49 kg भारवर्ग में 201 किलोग्राम संयुक्त लिफ्ट के साथ जीता गोल्ड मेडल जीता है।

Mirabai Gold: मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

बर्मिघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क वेट लिफ्टिंग में कुल 201 किलोग्राम वजन उठकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीता था।

कर्णम मलेश्वरी ने  वेट लिफ्टिंग में भारत के लिए पहला पदक जीता था

आपको बता दें, इससे पहले 2000 में कर्णम मलेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग में भारत के लिए पहला पदक जीता था। उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। उनके साथ कुंजारानी देवी ने भी भारत की तरफ से वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया था। इन्ही दो महिला खिलाडियों से प्रभावित होकर मीरा बाई चानू ने वेट लिफ्टिंग में किस्मत आजमाने का फैसला लिया था।

चानू ने साल 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी

मीराबाई चानू के नाम न सिर्फ ओलंपिक मेडल है बल्कि 49 किलोग्राम भारवर्ग में क्लीन एंड जर्क ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड भी है। चानू ने साल 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद उन्हें साल 2016 रियो ओलंपिक में जगह मिली थी। हालांकि, रियो ओलंपिक में वह कोई पदक नही जीत पाई थी।

गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने 2017 में विश्व चैपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को पूरा देश बधाइयां दे रहा है।

Exit mobile version