
Vikram Lander: ISRO चीफ S Somnath ने Chandrayaan 3 के Vikram Lander और Pragyan Rover के बारे में खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि मिशन सफल रहा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) के चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को चंद्रयान 3 मिशन के बारे में खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर स्लीप मोड़ में है। इसके फिर से एक्टिव होने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि की इसरो इस बात से पूरी तरह अवगत है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर सुप्तावस्था में हैं। इसरो चीफ ने कहा कि चंद्रयान 3 मिशन का उद्देश्य चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करना था। जोकि पूरी तरह सफल रहा। इसके अगले 14 दिन तक प्रयोग किए गए और जरूरी आंकड़े एकत्रित किए गए।
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को मलयाला मनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित ‘मनोरमा न्यूज़ कॉन्क्लेव 2023’ को संबोधित करते हुए कहा,” अब प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर वहां शांति से सो रहे हैं। इन्हे अच्छे से सोने दो। हम इन्हे परेशान नहीं करेंगे। जब ये अपने आप उठना चाहेंगे तो उठेंगे। इस बारे मैं अभी सिर्फ यही कहना चाहता हूं। ”
Vikram Lander: उम्मीद कायम
जब इसरो चीफ से यह पूछा गया कि क्या रोवर के फिर से एक्टिव होने की उम्मीद बची हुई है ? उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद रखने का कारण है। उन्होंने उम्मीद का कारण बताते हुए कहा कि मिशन चंद्रयान 3 में एक लैंडर और एक रोवर शामिल है।
एस सोमनाथ ने कहा,” विक्रम लैंडर एक विशाल सरंचना है। इस लिए इसका पूर्ण रूप से परीक्षण नहीं हो पाया। लेकिन प्रज्ञान रोवर का परीक्षण शून्य से लेकर 200 डिग्री सेल्सियस तक किया गया है। यह इससे भी कम तापमान में काम कर सकता है। ” उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 मिशन का उद्देश्य पूरा हो गया है। इस मिशन के माध्यम से एकत्रित किए गए वैज्ञानिक डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है।
चंद्रयान 3 की लैंडिंग
23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 05 मिनट पर चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग की थी। इसरो ने इसका लाइव प्रसारण किया था। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद 14 दिन तक कई अहम परीक्षण किए गए।