Site icon 4PILLAR NEWS

सारा अली खान के ब्रेकअप पर कैसा था उनकी माँ अमृता सिंह का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा 

सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनके ब्रेकअप के बाद उनकी माँ अमृता सिंह का रिएक्शन कैसा था। सारा ने कहा कि ब्रेकअप के बाद उनकी माँ ने उनसे केवल दो शब्द कहे थे।

सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनके ब्रेकअप के बाद उनकी माँ अमृता सिंह का रिएक्शन कैसा था। सारा ने कहा कि ब्रेकअप के बाद उनकी माँ ने उनसे केवल दो शब्द कहे थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘गैसलाइट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सारा इन दिनों अपने को स्टार्स चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी के साथ इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा किया। सारा ने बताया कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था तो उनकी माँ अमृता सिंह का कैसा रिएक्शन था।

सारा के ब्रेकअप पर कैसा था उनकी माँ का रिएक्शन ?

दरअसल सारा अली खान ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खुलासे किए। इंटरव्यू के दौरान जब सारा से पूछा गया कि उनके ब्रेकअप के बाद उनकी माँ अमृता सिंह ने उनसे कौन से दो शब्द कहे थे। इस सवाल का जवाब में सारा ने कहा, ‘इट्स ओके।’

बता दे कि सारा अली खान कथित तौर पर अपने ‘लव आज कल’ के को स्टार कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी। हालाँकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की और न ही इन सभी बातों का खंडन किया।

‘लव आज कल’ के फ्लॉप होने पर कैसा था पिता सैफ का रिएक्शन

वहीं इंटरव्यू के दौरान जब सारा से पूछा गया कि ‘लव आज कल’ के फ्लॉप पर उनके पिता सैफ अली खान का कैसा रिएक्शन था। इस सवाल का जवाब देते हुए सारा ने कहा, “वह खुश नहीं थे। उन्हें मेरी परफॉर्मेंस पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं था।”

बता दे इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव आज कल’ के पहले पार्ट में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे। साल 2009 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं साल 2020 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल में नजर आए। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

Exit mobile version