PSX 20230514 183217

Super 30 BO Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने 2 दिन में की ज़बरदस्त कमाई

बॉलीवुड मूवी सुपर 30 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ ने बॉक्स ऑफिस (सुपर 30 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) पर धमाकेदार शुरुआत की है। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सुपर 30’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 11.83 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म में बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार (Anand Kumar ) बने ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) की भूमिका को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऋतिक के फैंस काफी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार , फिल्म सुपर 30 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.19 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म की दो दिन की कमाई 30.02 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म अपने नाम की तरह दो दिन में 30 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। आज रविवार के दिन फिल्म की कमाई में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

फिल्म सुपर 30 ( Super 30 )में गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस फिल्म में आनंद कुमार के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है। रिलीज के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों ने फिल्म को देखकर डांस भी किया था। फिल्म की कहानी युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक है। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा आदित्या श्रीवास्तव ,पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version