Site icon 4PILLAR.NEWS

पत्नी को नोरा फतेही जैसी बनाने का जूनून पति को पड़ा भारी

Nora Fatehi look like wife: पति चाहता था नोरा फतेही जैसी दिखे पत्नी

Nora Fatehi look like wife: यूपी के गाजियाबाद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी का फिगर नोरा फतेही जैसा बनाना चाहता था।

पति चाहता था नोरा फतेही जैसी दिखे पत्नी, मामला पहुंचा थाने

गाजियाबाद की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि उसका पति उसे नोरा फतेही जैसी देखना चाहता था। जिसके लिए वह अपनी पत्नी को हर रोज 3-3 घंटे जिम में कसरत के लिए भेजता था। यदि वह किसी कारण से जिम नहीं जाती थी तो उसका खाना पीना बंद कर दिया जाता था। इसके अलावा महिला ने पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nora Fatehi look like wife

महिला का नाम शानवी बताया गया है। जिसकी शादी मेरठ में एक सरकारी स्कूल टीचर से हुई थी। दोनों की शादी इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। शादी में महिला के परिवार वालों ने करीब 75 लाख रुपए खर्च किए थे। जिसमें 24 लाख की एक महिंदा स्कार्पियो और 10 लाख की नकदी शामिल है।

पत्नी का पति पर आरोप

महिला का दावा है कि उसका पति उसे नोरा फतेही जैसी देखना चाहता था। वह पत्नी पर नोरा जैसा फिगर बनाने के लिए दबाव डालता था। वह पत्नी को ताने मारता था कि उससे शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसे नोरा फतेही जैसी पत्नी चाहिए थी।

फिजिकल एजुकेशन टीचर शिवम उज्जवल अपनी पत्नी को हर रोज तीन घंटे जिम भेजता था ताकि उसका फिगर नोरा फतेही जैसा बन जाए। जिस दिन शानवी जिम नहीं जा पाती थी, उस दिन उसका खाना पीना बंद कर दिया जाता था।

महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जिसमें जमीन,नकदी और सोने चांदी के गहने शामिल थे। महिला ने दावा किया कि उसके पति ने उसका धोखे से गर्भपात करवा दिया।

Nora Fatehi look like wife: मामले में पुलिस की कार्रवाई

महिला ने गाजियाबाद के मुराद नगर पुलिस स्टेशन में पति,सास-ससुर और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज की। विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ACP सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामला गंभीर है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version