Hunters: मध्यप्रदेश में थाना आरोन क्षेत्र के सगा बरखेड़ा गांव में पुलिस कर्मी शिकारियों को घेरने के लिए जंगल में गए थे। जहां शिकारियों ने पुलिसवालों पर गोलियां चला दी। इस फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
Hunters: शिकारियों को पकड़ने गए तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या
एमपी के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की खबर प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मियों को काले हिरण के शिकार की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने के लिए जंगल में गए थे। यह घटना आरोन थाना क्षेत्र के सगा बरखेड़ा गांव की है जहां पुलिसकर्मियों पर शिकारियों ने गोली चला दी। इस फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
शिकारियों के साथ एनकाउंटर
यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जहां शिकारियों के साथ हुए एनकाउंटर में सब इंस्पेक्टर राज कुमार जाटव ,सिपाही नीरज भार्गव और संतराम की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
आपातकालीन उच्च स्तरीय बैठक
पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकालीन उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आज सुबह 9:30 बजे होगी।
इस बैठक में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पुलिस के आला अधिकारी शामिल होंगे। हालांकि अभी तक मामले की ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
- जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Shopian में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को किया ढेर
- Anantnag में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी,दो आतंकवादियों को किया ढेर
- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादी ढेर
- Vikas Dubey Encounter: जितेंद्र पिता ने यूपी पुलिस पर कही ये बात
- जम्मू कश्मीर: अवंतीपुरा में सेना और पुलिस ने साझा ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया
- बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने शोपियां एनकाउंटर में किया ढेर

