IITian Baba Abhay Singh Marries Pratika: प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने बेंगलुरु की प्रतिका से शादी कर ली है। यह खबर 6 जून को तब सामने आई जब अभय शादी के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव झज्जर आए।
IITian Baba Abhay Singh कौन हैं ?
अभय सिंह ग्रेवाल हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अधिवक्ता कर्ण सिंह ग्रेवाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। अभय ने IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक की। उन्होंने कनाडा में अच्छे पैकेज की नौकरी की। उन्होंने बचपन में माता-पिता के झगड़ों को देखकर सांसारिक मोह त्याग दिया। महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में वे जूना अखाड़े से जुड़े और अपनी आध्यात्मिक चर्चाओं, सिंदूर लगाने और IIT बैकग्राउंड के कारण चर्चा में आए। उन्होंने एक साल पहले 4 साल रिलेशनशिप में रहने का भी जिक्र किया था।
IITian Baba Abhay Singh की शादी की डिटेल
आईआईटियन बाबा अभय सिंह और बेंगलुरु की प्रतिका ने 15 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के अघरजार महादेव मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर शादी रचाई। इसके बाद 19 फरवरी को झज्जर में कोर्ट मैरिज की।
प्रतिका कौन है ?

प्रतिका बेंगलुरु की रहने वाली है। वो पेशे से इंजीनियर है। अभय सिंह ग्रेवाल से प्रतिका की मुलाक़ात करीब एक साल पहले हुई थी। प्रतिका ने कहा कि अभय की सबसे बड़ी खूबियां सरलता, ईमानदारी और सच्चाई है। उन्होंने बताया कि अब हम दोनों सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
अभय सिंह और प्रतिका का शादी के बाद सपना
दंपति का कहना है कि वे सनातन यूनिवर्सिटी बनाएंगे। जहां आध्यात्मिक साधना और आधुनिक विज्ञान का सुंदर मेल हो। वे विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जानने-सीखने और सीखाने पर काम करेंगे। फ़िलहाल दोनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं।
झज्जर में क्या कर रहे हैं अभय सिंह और प्रतिका
अभय और प्रतिका बैंक खाते का KYC अपडेट कराने आये थे। शादी के बाद यह उनकी पहली झज्जर यात्रा है। दोनों अभय के पिता के पास तहसील परिसर में पहुंचे। वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मिलने और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। प्रतिका ने अभय को यहाँ लाकर परिवार से मिलवाया।
अभय सिंह का इंटरव्यू
अभय सिंह ने कहा ,”हम दोनों ने प्रयागराज महाकुंभ के बाद शादी कर ली है। हम दोनों अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। हम अभी भी सादगी से जी रहे हैं। शादी छुपाने का कोई सवाल नहीं। मेरी पत्नी ही मुझे यहां लेकर आई है। ” उन्होंने आगे कहा कि बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के चलते कभी कभी छोटे परिवार से दुरी बनानी पड़ती है। लेकिन माता-पिता को जरूर मिलेंगे।
IITian Baba Abhay Singh ने महाकुंभ मेले में शादी के लिए किया था मना
महाकुंभ 2025 के दौरान अभय सिंह ग्रेवाल ने बार-बार शादी और सांसारिक जीवन से दुरी बनाने की बात कही थी। अब प्रतिका जैसी साथी मिलने से उनका आध्यात्मिक मार्ग और मजबूत हो गया। दोनों एक ही विजन पर काम कर रहे हैं।




