Site icon www.4Pillar.news

लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्च आयोग में तिरंगा उतारकर लगाया खालिस्तानी झंडा, भारत ने आपत्ति जताई

पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ धरपकड़ के विरोध में खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन के भारतीय हाई कमीशन से तिरंगा उतारकर खालिस्तान का झंडा लगा दिया। भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए यूके के राजदूत को तलब कर जवाब मांगा है।

पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ धरपकड़ के विरोध में खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन के भारतीय हाई कमीशन से तिरंगा उतारकर खालिस्तान का झंडा लगा दिया। भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए यूके के राजदूत को तलब कर जवाब मांगा है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार के दिन खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय तिरंगा झंडा उतारकर खालिस्तान का झंडा लगा दिया है। कहा जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने ये करतूत पंजाब में वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में की है। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भारत में  ब्रिटेन के राजदूत को तलब कर जवाब मांगा है। भारत में यूके के उच्च आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

भारत ने जवाब मांगा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यूके के राजनयिक से जवाब मांगा है। पूछा गया कि ब्रिटेन में भारतीय उच्च आयोग को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई ? विएना समझौते के अनुसार लंदन में भारतीय उच्च आयोग को सुरक्षा देना वहां के प्रसाशन की जिम्मेदारी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है। जो बिलकुल मान्य नहीं है। ब्रिटेन सरकार इन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे और कड़ी सजा दे।

इसी बीच ब्रिटिश उच्च आयुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। एलिस ने एक ट्वीट में लिखा, ” मैं लंदन में भारतीय उच्च आयोग में किए गए शर्मनाक कृत्य की निंदा करता हूं। यह अस्वीकार्य है। ”

तलाशी जारी

दूसरी तरफ पंजाब में वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। पंजाब पुलिस अब तक अमृतपाल सिंह से और उसके संगठन से जुड़े 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। फ़िलहाल अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

Exit mobile version