India Show: चंद्रयान 3, G 20 सहित इन क्षेत्रों में बढ़ेगा देश का मान 

India Show: नया साल 2023 भारत के लिए उम्मीदों से भरा हुआ है। इस वर्ष भारत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम करेगा ,जिनमें जी20 शिखर सम्मेलन और चंद्रयान 3 प्रमुख हैं।

India Show: नए साल में भारत दिखाएगा दम

वर्ष 2023 भारत के लिए उम्मीदों भरा हुआ है। इस वर्ष भारत सरकार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम करेगा। देश चंद्रयान 3 , हाइड्रोजन चालित ट्रेन और G 20 जैसी जैसे बड़े आयोजन की अध्यक्षता करेगा। हालांकि, COVID 19 जैसी चुनौतियां इस साल भी हैं।

चंद्रयान 3

भारत ने सितंबर 2019 में चंद्रमा पर रोवर उतारने की कोशिश की थी। जोकि विफल रही। अब साल 2023 के अगस्त महीने में चंद्रयान 3 के लांच होने की संभावना है।

G 20

इस साल भारत का विश्व में डंका बजेगा। साल 2023 में भारत जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह सम्मेलन ऐसे समय में होगा जब अर्थव्यवस्था और मुद्रा स्फीति जैसी चुनौतियों के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध भी चल रहा है।

हाइड्रोजन ट्रेन

देश में हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन इस वर्ष सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। इससे ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी।

अग्निवीर

नए साल 2023 में भारत की तीनों सेनाओं ( थलसेना , वायुसेना और नौसेना ) में अग्निवीरों का पहला बैच शामिल होगा। आर्मी में अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। एयरफोर्स में 30 सितंबर से ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा नेवी में भी अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू हो चूका है। नौसेना में महिला और पुरुष अग्नीवर ट्रेनिंग शामिल किए जा रहे है।

महिला आईपीएल

BCCI ने साल ने मार्च 2023 में महिला IPL आयोजित करने की घोषणा की है। इससे देश की महिला क्रिकेट खिलाडियों को लाभ मिलेगा।

कोरोनावायरस और बढ़ती आबादी 

साल 2023 में भी कोरोना महामारी देश के लिए चिंता का एक विषय है। हालांकि, फ़िलहाल भारत में कोरोना का खतरा कम है। लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ने BF.7 के कई मामले देश में पाए गए हैं। महामारी के अलावा भारत की जनसंख्या भी बढ़ रही है। आबादी के मामले में चीन के बाद भारत का नंबर आता है। चीन की आबादी 1.42 अरब है और भारत की 1.41 अरब है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Dream Girl Budget: ड्रीम गर्ल मूवी ने बॉक्स पर की बजट से डबल कमाई Radhe Radhe: ड्रीम गर्ल के गाने 'राधे-राधे' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल Nandini Gupta: कौन हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगी नंदिनी गुप्ता, जानें सब कुछ Priyanka Chopra Home:प्रियंका चोपड़ा और निक को है नए घर की तलाश RCB के फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की ये डिमांड Bobby Deol Wedding Anniversary पर देखें उनकी शादी की तस्वीरें Nusrat Jahan Wedding: नुसरत की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची ममता बनर्जी