Site icon www.4Pillar.news

भारत 2025 में करेगा ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी

ICC Women's World Cup 2025 : भारत को 2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बारे में International Cricket Council ने पुष्टि की है।

ICC Women’s World Cup 2025 : भारत को 2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बारे में International Cricket Council ने पुष्टि की है।

मंगलवार के दिन ICC ने बारे में घोषणा की है कि 2024 से लेकर 2027 तक आईसीसी महिला सफेद गेंद ग्लोबल इवेंट्स कहां होंगे। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार देर शाम इस बात की पुष्टि की है। भारत , बांग्लादेश , इंग्लैंड और श्रीलंका में अगले चार ICC वूमेंस ग्लोबल इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भारत 2025 में आईसीसी वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा। बांग्लादेश को दूसरी बार मेजबानी करने का मौका मिला है। ICC महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। साल 2025 में बार्ट ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। वहीँ 2027 में होने वाली महिला टी 20 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका में होना तय हुआ है।

आईसीसी महिला ग्लोबल इवेंट्स के मेजबानों का चयन मार्टिंन स्नेडन , रिकी स्केरिट , क्लेयर कॉनर और BCCI के चेयरमैन सौरव गांगुली के अध्यक्षता के बोर्ड की उप समिति के देखरेख में एक पर्तिस्पर्धा नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। ICC बोर्ड ने समिति की सिफारिशों का स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर आईसीसी ने एक ब्यान जारी किया है।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा ,” हमें भारत , बांग्लादेश , श्रीलंका और इंग्लैंड को ICC वूमेंस की व्हाइट बॉल स्पर्धाओं की मेजबानी से सम्मानित करते हुए ख़ुशी हो रही है। महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आइसिस की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है। “

Exit mobile version