4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

भारत 2025 में करेगा ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी

ICC 2025: ICC Women’s World Cup 2025 : भारत को 2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बारे में International Cricket Council ने पुष्टि की है।

ICC 2025: भारत 2025 में करेगा ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी

मंगलवार के दिन ICC ने बारे में घोषणा की है कि 2024 से लेकर 2027 तक आईसीसी महिला सफेद गेंद ग्लोबल इवेंट्स कहां होंगे। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार देर शाम इस बात की पुष्टि की है।

अगले चार ICC वूमेंस क्रिकेट ग्लोबल इवेंट्स

भारत , बांग्लादेश , इंग्लैंड और श्रीलंका में अगले चार ICC वूमेंस ग्लोबल इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भारत 2025 में आईसीसी वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।

CC महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड करेगा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा। बांग्लादेश को दूसरी बार मेजबानी करने का मौका मिला है। ICC महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। साल 2025 में भारत ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। वहीँ 2027 में होने वाली महिला टी 20 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका में होना तय हुआ है।

ICC बोर्ड ने समिति की सिफारिशों का स्वीकार कर लिया

आईसीसी महिला ग्लोबल इवेंट्स के मेजबानों का चयन मार्टिंन स्नेडन , रिकी स्केरिट , क्लेयर कॉनर और BCCI के चेयरमैन सौरव गांगुली के अध्यक्षता के बोर्ड की उप समिति के देखरेख में एक पर्तिस्पर्धा नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। ICC बोर्ड ने समिति की सिफारिशों का स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर आईसीसी ने एक ब्यान जारी किया है।

आइसीसी की रणनीतिक प्राथमिकता: महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा ,” हमें भारत , बांग्लादेश , श्रीलंका और इंग्लैंड को ICC वूमेंस की व्हाइट बॉल स्पर्धाओं की मेजबानी से सम्मानित करते हुए ख़ुशी हो रही है। महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आइसीसी की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है। “

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *