यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने मानवीय आधार पर यूक्रेन की लगभग 6 टन की मदद की है। भारत ने यूक्रेन को राहत सामग्री भेजी है।

Russia Ukraine Crisis : भारत ने मानवता के आधार पर यूक्रेन को भेजी मदद

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने मानवीय आधार पर यूक्रेन की लगभग 6 टन की मदद की है। भारत ने यूक्रेन को राहत सामग्री भेजी है।

रुस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 दिन से जंग जारी है। रुसी सेनाएं यूक्रेन अंदर घुस चुकी है। यूक्रेन में चारों तरफ धमाकों की आवाजें आ रही हैं। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को ऑपरेशन गंगा के तहत वतन वापस लाया जा रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक करीब 2000 लोगों को भारत लाया जा चूका है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में करीब 18000 भारतीय रह रहे थे। जिनको जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन के नजदीकी देशों की सीमाओं से भारत वापस लाया जा रहा है। इन सबसे इतर भारत ने यूक्रेन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारतीय दूतावास ने तुरंत कीव छोड़ने की सलाह दी

भारत सरकार ने आज शुक्रवार के दिन यूक्रेन को लगभग 6 टन  राहत सामग्री भेजी है। इस राहत सामग्री को भारतीय वायुसेना के जहाज द्वारा हिंडोन एयरबेस से आज सुबह चार बजे भेजा गया है। इस बात की जानकारी देते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट कर दी है। एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा ,” भारतीय वायुसेना के विमान ने यूक्रेन के लिए लगभग 6 टन मानवीय सहायता के साथ हिंडन एयरबेस से सुबह 4:05 बजे रोमानिया के लिए उड़ान भरी है। ”

Comments are closed.

Scroll to Top