Site icon 4PILLAR

भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI fighter jet हुआ क्रैश, पायलट लापता

Indian Air Force Su-30 MKI fighter jet crashes

Su-30 MKI fighter jet crashes: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान एसयू-30 एमकेआई गुरुवार शाम को आसाम के आमलोग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Su-30 MKI fighter jet crashes

Su-30 MKI fighter jet कहां क्रैश हुआ ?

इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट की क्रैश लोकेशन चोकीहोला के पास घने जंगलों वाले इलाके में बताई जा रही है। खोज एवं बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। वायुसेना की टीमें, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियां साइट पर पहुँच गई हैं।

क्या जिंदा हैं Su-30 MKI के पायलट ?

अभी तक पायलट और कृ के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। यह विमान दो सदस्यीय दल वाला होता है, जिसमें पायलट और विपन सिस्टम अफसर होते हैं। कुछ रिपोर्ट में पायलट के मिसिंग होने की बात कही गई है। लेकिन इजेक्ट करने या सुरक्षित होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घने जंगलों और इलाके के चुनौतियों के कारण रिकवरी में समय लग रहा है।

क्यों और कैसे हुआ विमान हादसा ?

यह दुर्घटना ट्रेनिंग के दौरान हुई है न कि किसी कॉम्बैट मिशन या ऑपरेशन में हुई। प्लेन क्रैश होने के कारण अभी अज्ञात है। तकनीकी खराब, मौसम की खराबी पायलट एरर या अन्य फैक्टर की जांच होगी। कोर्ट ऑफ़ इंक्वायरी गठित की जाएगी।

पहले भी हो चूका क्रैश

Su-30 MKI fighter jet भारतीय वायुसेना का सबसे मजबूत, प्रमुख और संख्या में सबसे अधिक फ्लीट है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कुछ दुर्घटनाएं हुई हैं। इससे पहले 2024 में महाराष्ट्र के नासिक में क्रैश हुआ था।

Exit mobile version