Site icon 4PILLAR

अमेरिका गोट टैलेंट में Indian Dance Group ‘वी अनबीटेबल’ ने जीता फिनाले

Indian Dance Group 'वी अनबीटेबल' ने जीता फिनाले, देखें वीडियो

Indian Dance Group: इंडिया के डांस ग्रुप ‘वी अनबीटेबल ‘ ने अमेरिका गोट टैलेंट का यह सीज़न आखिरकार अपने नाम कर लिया है। इसी डांस ग्रुप ने  पिछले साल भी अमेरिका गॉट टैलेंट में पहली बार हिस्सा लिया था।

Indian Dance Group वी अनबीटेबल’ ने जीता फिनाले

हालांकि पिछले साल Indian Dance Group को चौथा स्थान हासिल हुआ था। इस सीज़न में डांस ग्रुप ने सबको चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रियलिटी शो का फिनाले जीतने पर सभी जज और ऑडियंस ने खड़े होकर इस डांस ग्रुप को सलामी दी।

America’s Got Talent

रियलिटी शो अमेरिका गोट टैलेंट (America’s Got Talent ) के फिनाले में वी अनबीटेबल इंडियन डांस ग्रुप ने रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला के गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है । डांस ग्रुप के स्टंट और डांस को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

वी अनबीटेबल डांस ग्रुप की जीत

वी अनबीटेबल डांस ग्रुप की जीत पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। डांस ग्रुप द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणवीर सिंह कह रहे हैं,” मैं बहुत खुश हूं कि वी अनबीटेबल ने अमेरिका गॉट टैलेंट के फाइनल में जगह बनाई। यह अभूतपूर्व है। डांस ग्रुप को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपने विश्व मंच पर जो कुछ भी हासिल किया है वह अभूतपूर्व है।आप लोगों ने इतने शानदार अंदाज़ में विश्व मंच पर जो किया है उससे आपने देश का दिल जीत लिया है।”

Exit mobile version