Indian intelligence agencies eliminated 30 Pakistani terrorists : पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के 30 से अधिक आतंकियों की मौत, रिजवान हनीफ ने भारतीय खुफिया एजेंसियों पर लगाए आरोप।
Indian intelligence agencies पर पाकिस्तान ने लगाए आरोप
पाकिस्तान में पिछले तीन से चार वर्षों के दौरान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े 30 से अधिक आतंकियों की हत्या या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद लश्कर-ए-तैयबा के कथित आतंकी रिजवान हनीफ ने एक कार्यक्रम में इन मौतों के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया।
Indian intelligence agencies ने आतंकियों को चुन चुन कर निशाना बनाया
रिजवान हनीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। उसने भारतीय एजेंसियों पर आरोप लगाए, लेकिन अपने दावों के समर्थन में कोई सार्वजनिक और स्वतंत्र रूप से सत्यापित सबूत पेश नहीं किया।
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में कई वांछित आतंकियों, आतंकी संगठनों के संचालकों और भारत-विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों की गोलीबारी, अज्ञात हमलों और अन्य संदिग्ध घटनाओं में मौत हुई है। इनमें से कई नाम पहले भारत की सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शामिल रहे हैं।
Indian intelligence agencies: लश्कर पर मुंबई आतंकी हमलों का आरोप
लश्कर-ए-तैयबा भारत में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। संगठन पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में भूमिका निभाने के आरोप हैं, जिनमें 166 लोगों की जान गई थी। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर अपनी जमीन से सक्रिय आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाता रहा है।
भारत की प्रतिक्रिया
रिजवान हनीफ के आरोपों पर भारत की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सुरक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि ऐसे आरोप अक्सर आतंकी संगठनों द्वारा अपने नेटवर्क में डर, दबाव और आंतरिक अस्थिरता को छिपाने के लिए लगाए जाते हैं। दूसरी तरफ भारत या भारतीय खुफिया एजेंसियों की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

