Site icon www.4Pillar.news

Indian Navy ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाकर 23 पाकिस्तानियों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया

Indian Navy ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाकर 23 पाकिस्तानियों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया

Indian Navy operation in the Arabian Sea : भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया ,” 28 मार्च 2024 को देर शाम, सोकोत्रा से लगभग 90 समुद्री मील दूर दक्षिण पश्चिम में,  ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-कंबर’ पर समुद्री डकैतों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला। समुद्री सुरक्षा के लिए अरब सागर में तैनात मिशन के दो भारतीय नौसेना के जहाजों को अपहृत फिशिंग व्हीकल को रोकने के लिए डाइवर्ट किया गया था। जिस पर नौ समुद्री लुटेरों के सवार होने की जानकारी मिली। अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय नौसेना अपने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ”

इंडियन नेवी ने 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद बंधक जहाज को छुड़ाया

नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा,” इंडियन नेवी के आईएनएस सुमेधा ने 29 मार्च 2024 को शुरूआती घंटों में एफवी अल-कंबर को रोका और बाद में निर्देशित मिसाइल INS Trishul से जुड़ गया। एसओपी  के अनुसार 12 घंटे से अधिक की गहन कठोर सामरिक कार्रवाई के बाद, अपहृत जहाज पर सवार सभी समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। इस जहाज पर चालक दल के 23 पाकिस्तानी सवार थे। जिन्हे सुरक्षित बचा लिया गया। ”

भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री लुटेरों से छुड़ाया

एक तरफ समुद्री डकैतों के इरादों को फेल करते हुए भारतीय नौसेना ने समुद्र में अपना जलवा बरकरार रखा। दूसरी तरफ 9 समुद्री डाकुओं को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। अल-कंबर 786 समुद्री जहाज और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया। यह ऑपरेशन लगभग 12 घंटे तक चला। मछली पकड़ने वाले जहाज पर सोमाली लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए सभी 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का ब्यान

पिछले हफ्ते ही भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था कि हिंद महासागर को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय नौसेना सकारात्मक कार्रवाई कर रही है।

नौसेना ने 35 सोमाली समुद्री लुटेरों को पकड़ा

इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोमालिया के समुद्री तट पर 35 सोमाली समुद्री लुटेरों को पकड़ा था। इन सभी 35 समुद्री लुटेरों को लेकर आईएनएस कोलकाता शनिवार को मुंबई पहुंचा था। जहां इन्हे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

Exit mobile version