Site icon www.4Pillar.news

शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के खिलाडी ऋतुराज गायकवाड़, इस महिला क्रिकेटर संग लिए सात फेरे

शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के खिलाडी ऋतुराज गायकवाड़, इस महिला क्रिकेटर संग लिए सात फेरे

Ruturaj Gaikwad Utkarsha Pawar Wedding: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार संग शादी रचा ली है।

साल 2023 के शुरू से ही क्रिकेट टीम के खिलाडियों की शादियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र की महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार की शादी महाबलेश्वर में हिंदू रीती-रिवाज से हुई। इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ शादी करने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल ने शादी रचाई है।

आईपीएल 2023 में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पत्नी उत्कर्षा संग शादी की तस्वीरों के शेयर करते हुए ऋतुराज ने लिखा,” पिच से लेकर मंडप तक हमारी यात्रा शुरू हुई। ” सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में नवविवाहित जोड़ी काफी सुंदर लग रही है। गायकवाड़ के शादी में चेन्नई सुपर किंग्स के धांसू बल्लेबाज शिवम दुबे भी अपनी पत्नी संग शामिल हुए।

कौन है ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा ?

उत्कर्षा एक पेशेवर क्रिकेटर है। वह महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती है। वह ऑलराउंडर खिलाडी है। उत्कर्षा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरआत अंडर-19 टीम में साल 2012 में की थी। वह 2017-18 के सत्र में भी शामिल रही। उनका चयन महाराष्ट्र की सीनियर टीम हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

Exit mobile version