Site icon 4PILLAR.NEWS

जब धोनी की बल्लेबाजी पर फिदा हुईं थीं साक्षी

Sakshi : माही की बल्लेबाजी पर फिदा हुईं साक्षी, बोली-हाय धोनी

Sakshi: एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी छोटी पारी में गगंगचुंबी छक्के लगाकर महफ़िल लूट ली। माही की शानदार बल्लेबाजी देखकर साक्षी धोनी ने जबरदस्त रिएक्शन दी है।

Sakshi : CSK vs DC मैच

भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत की की दिल्ली कैपिटल्स से हार गई हो लेकिन एमएस धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी का पूरा स्टेडियम मुरीद हो गया। इस लिस्ट में माही की पत्नी साक्षी धोनी का का भी नाम है। माही की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर साक्षी धोनी ने शानदार प्रतिक्रिया दी है।

M S Dhoni उस समय मैदान पर उतरे जब चेन्नई सुपर किंग्स लगभग हार चुकी थी। धोनी ने DC के खिलाफ 16 गेंदों पर 37 रन की नाबाद पारी खेली। सीएसके की इस मुकाबले में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

माही ने अपनी इस छोटी लेकिन शानदार पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े। जिसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। Sakshi ने पुरस्कार लेते हुए माही की फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा,” हाय धोनी ! पता ही नहीं चला कि हम मैच हार गए। ”

डीसी के खिलाफ माही ने खेली शानदार पारी

महेंद्र सिंह धोनी जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे तब तक सीएसके लगभग मैच हार चुकी थी। चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी 23 गेंदों में 72 रन की जरूरत थी। धोनी ने चौके के साथ अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कवर्स साइड में एक छक्का जड़ा। चेन्नई सुपर किंग मैच हार रही थी लेकिन दर्शक धोनी की बल्लेबाजी का लुत्फ़ उठा। एनरिक नोर्खिया के आखिरी ओवर में धोनी ने दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 20 बनाए। हालांकि, मैच के अंत में जीत जरूर दिल्ली कैपिटल्स को मिली लेकिन महफ़िल माही लूट ले गए।

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरीं ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने 191 रन का स्कोर खड़ा किया। पंत (51 ) और डेविड वार्नर (52 ) ने अर्धशतक बनाए। डीसी के लिए पृथ्वी शॉ ने 43 रन की पारी खेली। मतिशा ने CSK के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

ऋषभ पंत ने IPL 2024 में रचा इतिहास, युसूफ पठान, सुरेश रैना और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर बनाए सबसे तेज 3000 रन

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर

वहीं , दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र जल्दी ही पैवेलियन लौट गए। जिसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल मैदान पर आए। रहाणे 45 और मिचेल 34 रन बना पाए। अंत में एमएस धोनी ने आकर 16 गेंद पर 37 रन बनाए। मगर वह टीम ही हार को नहीं बचा पाए।

Exit mobile version