Sargam Koushal ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब

जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब

Sargam Koushal:भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सरगम कौशल को लॉस वेगास में मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। रविवार के दिन आयोजित समारोह में सरगम कौशल ने 63 देशों के प्रतिनिधियों को पीछे छोड़ कर यह ख़िताब जीता है।

Sargam Koushal ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब

जम्मू कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल इस साल यानि 2022 की मिसेज वर्ल्ड बन गई है। सरगम कौशल को लॉस वेगास में आयोजित एक समारोह में मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। सरगम कौशल ने 21 साल बाद यह ख़िताब भारत को दिया है। उन्होंने 63 देशों की प्रतिनिधियों को पीछे छोड़कर यह ख़िताब जीता है। इस बात की जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट के प्रबंधन संगठन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई। इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा गया ,” लंबा इंतजार खत्म हुआ। 21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आ गया है।”

सरगम कौशल ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस ख़िताब को जीतने के बाद वह कितनी खुश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” 21-22 साल बाद ताज वापिस मिला है। मैं बहुत खुश हूं। लव यु इंडिया , लव यु वर्ल्ड। ”

कौन है मिसेज इंडिया 2022 सरगम कौशल

सरगम कौशल के इंस्टाग्राम के अनुसार , वह अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह पहले एक टीचर रूप में काम कर चुकी है। उनके पति भारतीय नौसेना में भर्ती हैं।

21 साल बाद मिला ताज

साल 2001 में अदिति गोवित्रिकर को मिसेज वर्ल्ड का ख़िताब मिला था। अदिति गोवित्रिकर साल 2022-23 के मिसेज इंडिया इंक की जज थी। अदिति ने भी कौशल को बधाई दी है। अदिति ने लिखा ,” हार्दिक बधाई सरगम। आपकी इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top