Site icon 4PILLAR

Beggar Mangilal:इंदौर का करोड़पति भिखारी मांगीलाल! लोगों को ब्याज पर देता है पैसे; खुद की गाड़ियां और नौकर

Mangilal Beggar

Mangilal Beggar: मध्य प्रदेश के इंदौर में भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर पुलिस ने एक ऐसे भिखारी को पकड़ा है जिसके पास करोड़ों की संपत्ति है।

मांगीलाल भिखारी कैसे बना करोड़पति

17-18 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवभारत की रिपोर्ट की अनुसार, इंदौर में चल रहे भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने एक ऐसे भिखारी का रेस्क्यू किया है, जो असल जिंदगी में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। Mangilal  सराफा बाजार में पिछले कई वर्षों से भीख मांग रहा था। वह लकड़ी की गाड़ी पर बैठकर भिक्षावृति करता था।

Beggar Mangilal की संपत्ति और कमाई का तरीका

मांगीलाल की गाड़ियां

मांगीलाल का साइड बिजनेस

भीख से जुटाए गए पैसे को सराफा बाजार के व्यापारियों को दिन और हफ्ते के हिसाब ब्याज पर देता था। यानि एक तरह से वो छोटा साहूकार था।

मांगीलाल की भीख की कमाई

Beggar Mangilal लड़की की फिसलने वाली गाडी पर घूमता था। भीख मांगते समय वह पीठ पर बैग और हाथ में जूते रखता था। लोग उनकी हालत देखकर सहानुभूति में पैसे दे देते थे। उसने रेस्क्यू टीम को बताया कि वह हर रोज भीख मांगकर 500 से 1000 तक कमा लेता था। लेकिन जांच के अनुमान से उसकी दैनिक कमाई कहीं ज्यादा होगी। सालों से इसी तरह जुटाए गए पैसे से उसने ये संपत्तियां बनाई।

मांगीलाल का मांगने का मामला कैसे सामने आया 

इंदौर शहर में फरवरी 2024 से भिक्षुक मुक्त शहर बनाने का अभियान चल रहा है। अब तक करीब 6500 भिखारियों की पहचान हुई है। हजारों की काउंसलिंग की गई। सराफा बाजार से लगातार शिकायत मिलने पर टीम शनिवार को रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने Mangilal का रेस्क्यू किया। पूछताछ में जब उसने अपनी संपत्ति बताई तो अधिकारी भी दंग रह गए।

मांगीलाल की जांच जारी 

अब Beggar Mangilal के बैंक एकाउंट्स की जांच चल रही है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट लिया था, जबकि उसके पास पहले से तीन पक्के मकान थे। इस बारे में भी कार्रवाई हो सकती है। भिक्षावृति को बढ़ावा देने वालों और ब्याज पर अवैध रूप से पैसे देने वालों पर भी नजर है। इस केस के बारे में पुरे इंदौर शहर में चर्चा चल रही है। लोग हैरान हैं कि भीख की आड़ में इतना बड़ा धंधा कैसे चल सकता है।

Exit mobile version