Iran fired the 83rd wave of missiles toward the US and Israel: ईरान ने 27 मार्च को ऑपरेशन True Promise 4 की 83वीं वेव में इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों की तरफ मिसाइलें तथा ड्रोन दागे। इन मिसाइलों पर ईरान की एयरफोर्स ने ” Thank you people of India”, ” Thank German people” , ” Thank you people of Pakistan” और ” Thank you people of Spain” जैसे धन्यवाद संदेश लिखे।
Iran fired missiles : ईरान ने क्यों कहा ‘धन्यवाद भारत के लोगों’
ईरान की इस जेस्चर का मतलब था उन देशों के लोगों का शुक्रिया अदा करना जिन्होंने ईरान के साथ एकजुटता दिखाई है। बता दें, युद्ध के दौरान भारत, पाकिस्तान, स्पेन और जर्मनी के लोगों ने ईरान को मानवीय सहायता पहुंचाई है। खासकर भारत के जम्मू कश्मीर के शिया समुदाय ने बड़ी संख्या में सोना-चांदी, कैश, बर्तन और जानवरों तक का दान करके ईरान की मदद की। भारतीय नागरिकों ने ईरान को मानवीय सहायता के तौर पर दवाइयां भी भेजी।
Iran fired missiles: ईरान ने एक्स पर शेयर की धन्यवाद पोस्ट
ईरान के मुम्बई कांसुलेट जनरल ने एक्स पर तस्वीरें और ब्यान जारी कर कहा ,”ईरान के एयरफोर्स बेस की तरफ से स्पेन, पाकिस्तान, भारत और जर्मनी के लोगों का शुक्रिया। खासकर 83वीं वेव के दौरान US और इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में उनके समर्थन के लिए। ”
ईरान हमले का विवरण
- ईरान ने इजराइल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर लंबी और मध्यम दुरी की मिसाइलों और ड्रोन्स का मिश्रित हमला किया।
- ईरान ने इजराइल के अशदोद में स्टोरेज टैंक्स मिलिट्री साइट्स और आयल डिपो पर हमले किए।
- खाड़ी में अमेरिका बेस, UAE का अल धफरा बेस कुवैत का Ali-Al-Salem एयरबेस और बहरीन में यूएस एयर डिफेंस सिस्टम पर मिसाइलें दागी।
- ईरान ने दावा किया कि हमले सफल रहे और कई ठिकानों को नुक्सान पहुंचा। इजराइल की तरफ से अभी तक बड़े पैमाने पर हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ जगहों पर मिसाइल डिब्री और क्लस्टर बम से नुकसान की रिपोर्ट है।
इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध की ताजा स्थिति
- ईरान की तरफ से लगातार ड्रोन हमले और मिसाइलों का अटैक किया जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन भारत जैसे कुछ दोस्त देशों को गुजरने की अनुमति दी गई है।
- ईरान के कहना है कि यूएस-इजराइल के हमलों में उनके कुछ बड़े लीडर्स मारे गए हैं। इसलिए हमले जारी हैं।
US और Israel की तरफ से हमले
- ईरान के अंदर हवाई हमले, मिसाइल फैक्ट्रियों, सबमरीन रिसर्च सेंटर और डिफेंस इंडस्ट्री साइट्स पर हमले जारी हैं।
- इजराइल ने अपनी सेना को ईरान की आर्म्स इंडस्ट्री को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का आदेश दिया है।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल गैस प्लांट पर हमले को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ अच्छी बातचीत चल रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अच्छी बातचीत का दावा किया है लेकिन ईरान कह रहा है कि अमेरिका पुरानी शर्तों पर बात कर रहा है। जबकि स्थिति बदल चुकी है। युद्ध अभी भी तेजी से बढ़ रहा है और दोनों तरफ से हमले जारी हैं।
ईरान का “थैंक यु इंडिया”वाला जेस्चर एक प्रतीकात्मक लेकिन पावरफुल मैसेज है कि भारत का समर्थन उन्हें याद है।





