क्या परिणीति चोपड़ा से डरते हैं राघव चड्ढा ? शादी से पहले किया ये खुलासा

Raghav Chadha and Parineeti Chopra marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राघव चड्ढा ने शादी से पहले परिणीति चोपड़ा के बारे में कई खुलासे किए हैं।

Raghav Chadha and Parineeti Chopra

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। परिणीति और राघव की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी के लिए कई होटलों के कमरे बुक किए जा चुके हैं। वहीं, राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा से अपनी मुलाकात और शादी को लेकर कई बातें शेयर की हैं।

एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वो परिणीति चोपड़ा को अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वो हर रोज भगवान का इस बात के लिए शुक्रिया अदा करते है कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा को उनकी जीवन संगिनी बनाया है।

कैसे हुई मुलाकात

जब राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा के साथ पहली मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा,” आप देश के भविष्य के बारे में बात कर रहे थे और अब मेरे फ्यूचर पर आ गए। देखिए,सब सवाल आज मत पूछिए। मैं घर जाऊंगा तो मुझे मार पड़ेगी कि सभी सवालों के जवाब देकर आ गए हो। लेकिन इस पर मैं यही कहूंगा कि हम जैसे भी मिले थे वह एक मैजिकल और ऑर्गैनिक तरीका था।”

वहीं,राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा से अपनी शादी को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि मैं हर रोज भगवान का इसके लिए शुक्रिया करता हूं कि मुझे परिणीति मिली। भगवान बहुत दयालु हैं। परिणीति चोपड़ा मेरे लिए एक वरदान है।

कब होगी शादी ?

बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। दोनों की सगाई में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई दिग्गज राजनेता शामिल हुए थे। सगाई समारोह में उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। अब दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि इसी महीने 23,24 तारीख को दोनों की शादी होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top