Site icon 4PILLAR

Ishita Raj: जन्म, शिक्षा, परिवार, शादी, फ़िल्में और नेट वर्थ

Ishita Raj

Ishita Raj Sharma Movies Net Worth: इशिता राज शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Ishita Raj Sharma का परिचय

इशिता राज का जन्म 11 जुलाई 1995 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ। 30 वर्षीय अभिनेत्री का पूरा नाम इशिता राज शर्मा है। उनका निकनेम किट्टू है। उनके पिता का नाम राज शर्मा, माँ का नाम मीनू शर्मा और भाई का नाम ऋषि राज शर्मा है। उनकी बहन का नाम सूचि शर्मा है। इशिता शर्मा अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी माँ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वे एक डॉग लवर भी हैं।

इशिता राज शर्मा की शिक्षा

Ishita Raj ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के मथुरा रोड स्थित पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने गार्गी कॉलेज नई दिल्ली से बी. कॉम में डिग्री हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड से बिजनेस में डिग्री हासिल की।

इशिता राज की वैवाहिक स्थिति

वे अविवाहित हैं। उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं है। वे अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पंसद करती हैं।

Ishita Raj शर्मा का करियर

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने विभिन्न ब्रांड्स के लिए काम किया है। इशिता ने 2011 में “प्यार का पंचनामा” फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने चारु का किरदार निभाया। नए कलाकारों के साथ उनकी यह फिल्म हिट रही और उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान मिली।

Ishita Raj ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म मीरूथिया गैंगस्टर्स में उन्होंने पूजा की भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 में कुसुम का किरदार निभाया था। उन्हें 2018 में आई फिल्म “सोनू के टीटू की स्वीटी” में पीहू के रोल से बड़ी सफलता मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।

Ishita Raj के वीडियो

वे शार्ट वीडियो और म्यूजिक वीडियो में भी सक्रिय हैं। 2020 में उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियो “लोडेड” में काम किया था। वे फिटनेस फ्रीक हैं और नियमति रूप से वर्कआउट करती हैं। 2018 में उन्होंने सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।वे एक निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं। 2025 में टीवी सीरीज “कंधार द बैटल ऑफ़ सिल्क रुट” का निर्माण कर चुकी हैं।

इशिता राज की फ़िल्में और अन्य प्रोजेक्ट

Ishita Raj शर्मा की नेट वर्थ

इशिता राज शर्मा की अनुमंती नेट वर्थ 5 करोड़ के करीब है। उनकी ये कमाई फिल्मों , मॉडलिंग, ब्रांड एनडोर्स्मेंट और अन्य स्रोतों से होती है। उनके पास एक मर्सिडीज-बेंज कार है।

Ishita Raj की हाइट

इशिता राज शर्मा (Ishita Raj) सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं। उनका पसंदीदा फ़िल्में , मैंने प्यार और रंग हैं।  उन्हें लाल और नीला रंग पसंद है।

Exit mobile version