4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

चंद्रयान-2 को लेकर इसरो चीफ का आया बड़ा बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ के सिवन ने कहा कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर ठीक से काम कर रहा है और इसरो के वैज्ञानिक प्रयोग ठीक से कर रहे हैं। विक्रम लैंडर से अभी तक संपर्क नहीं हुआ।

इसरो चीफ के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन ने अपना 98 फ़ीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक विक्रम लैंडर के साथ संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसरो चीफ के सिवन ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा ,” हम कह रहे हैं कि चंद्रयान 2 ने 98 फ़ीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके दो कारण हैं पहला विज्ञान और दूसरा प्रौद्योगिकी प्रमाण। प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर लगभग पूरी तरह सफलता हासिल कर ली गई है। ” इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि इसरो 2020 तक दूसरे मून मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के सिवन ने पत्रकार वार्ता में कहा ,” भविष्य की योजना पर भी चर्चा जारी है। किस भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हमारी प्राथमिकता अगले साल मानव रहित मिशन पर है। लेकिन इससे पहले हमें यह समझना होगा कि विक्रम लैंडर के साथ क्या हुआ। हम अभी तक विक्रम लैंडर के साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं कर पाए जैसे ही हमें कोई नया आंकड़ा मिलता है आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *