Site icon www.4Pillar.news

Chandrayaan 3 Landing: ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने बताया कैसे चांद पर होगी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग

Chandrayaan 3 Landing: ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने बताया कैसे चांद पर होगी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग

Chandrayaan 3 भारत आज अंतरिक्ष में इतिहास रचने के चंद घंटे दूर है। आज  इसरो का Chandrayaan 3 मून पर लैंडिंग करेगा। इसरो चीफ एस. सोमनाथ इस मिशन की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

भारत आज 23 अगस्त 2023 को अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चूका है। भारत का चंद्रयान 3 आज 6  बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस उम्मीद को भरोसा दिया है इसरो के उन वैज्ञानिकों ने जो साल 2019 में चंद्रयान 2 की हार्ड लैंडिंग के बाद इस मिशन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि यह मिशन जरूर सफल होगा।

मिशन सफल होगा

एचटी से बात करते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि ये एक सफल मिशन होगा। कहा-ये आत्मविश्वास इसरो टीम के उस काम से आ रहा है, जो चंद्रयान 2 की हार्ड लैंडिंग के बाद मिशन को सफल बनाने के लिए सुनिश्चित किया गया है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा,” चार साल कम समय नहीं है। हमने इसका हर हिस्सा अपने मिशन को बेहतरीन बनाने के लिए इस्तेमाल किया है। हमने बैकअप प्लान का भी बैकअप तैयार किया। इस मिशन में अब तक का काम हमारी योजना के अनुसार हो रहा है। लैंडर की सेहत बिल्कुल ठीक है। ”

चंद्रयान 2 की गलतियों से सीखा

Chandrayaan 2 के फेल होने पर इसरो चीफ ने कहा,” चंद्रयान 2 अंतिम चरण तक बिल्कुल ठीक रहा। लेकिन हम उसकी सॉफ्ट लैंडिंग नहीं करा पाए। हम ज्यादा स्पीड से उतरे थे। चंद्रयान 2 को लैंड कराते समय हमारी दूसरी गलती लैंडिग स्थल को 500 मीटर X 500 मीटर में सीमित रखना थी। ऐसी ही कुछ गलतियों का पता किया, जिनका चंद्रयान 3 को सामना करना था। चंद्रयान 2 के लैंड करते समय मॉड्यूल कंट्रोल से बाहर हो गया था। हमने पिछली गलतियों से सीखते हुए उनमें सुधार किया। हम तैयार हैं। ”

चंद्रयान 3 की लैंडिग के दौरान किसी गड़बड़ी के सवाल पर इसरो चीफ ने कहा कि ऐसा नहीं सोचना चाहिए। अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चलता रहा तो कोई गड़बड़ी नहीं होगी। अगर ऐसा कुछ होता है तो हम स्थिति को संभालने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version