Jaahnavi Kandula family

Jaahnavi Kandula के परिवार के साथ सिएटल ने 29 मिलियन डॉलर के समझौते पर सहमति जताई, पुलिस की गाड़ी की टक्कर से हुई थी भारतीय छात्रा की मौत

Jaahnavi Kandula एक भारतीय छात्रा थीं। जिनकी सिएटल पुलिस अधिकारी की तेज रफ्तार कार के टकराने से मौत हो गई थी। अब सिएटल ने जाह्नवी के परिवार को 29 मिलियन डॉलर समझौता राशि देने पर सहमति जताई है।

Jaahnavi Kandula के बारे में जानकारी

  • जाह्नवी कंडुला भा23 वर्षीय रतीय छात्रा थी। जो आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी।
  • वे नॉर्थईस्ट यूनिवर्सिटी कैंपस में इनफार्मेशन सिस्टम्स में मास्टर की डिग्री कर रही थीं।
  • 23 जन्वरी 2023 को साउथ लेक यूनियन इलाके में सड़क पार करते समय उन्हें सिएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव की गाडी ने टक्कर मार दी थी। अधिकारी एक ड्रग ओवर डोज कॉल पर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी की गाडी की रफ्तार लगभग 119 किलोमीटर थी।
  • उनकी गाडी की एमरजेंसी लाइट जल रही थी। चौराहे पर सायरन बज रहा रहा फिर भी इसे लापरवाही माना गया।
  • जाह्नवी की एक्सीडेंट के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी।

Jaahnavi Kandula का पूरा मामला

इस एक्सीडेंट के बाद काफी विवाद हुआ। खासकर एक पुलिस अधिकारी के बॉडी कैमरे से, जिसमें एक अन्य अधिकारी डेनियल ऑर्डरर ने हँसते हुए कहा तह कि जाह्नवी की लिमटेड वैल्यू है और सिर्फ 11000 डॉलर का चेक लिख दे। यह टिपण्णी बहुत आक्रोश का कारण बनी थी।

अधिकारी केविन डेव को बाद में नौकरी से निकाल दिया गया था। उस पर 5000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था लेकिन क्रिमिनल चार्ज नहीं लगे।

Jaahnavi Kandula की गैर क़ानूनी मौत

जाह्नवी के परिवार ने 2024 में सिएटल शहर और सिएटल पुलिस अधिकारी के खिलाफ 110 मिलियन डॉलर का गैर क़ानूनी मौत का मुकदमा दायर किया था। जिसके बाद लंबी क़ानूनी लड़ाई के बाद सिएटल शहर ने फरवरी 2026 में 29 मिलियन डॉलर के समझौते पर सहमति जताई।

Jaahnavi Kandula के परिवार के साथ समझौते का विवरण
  • यह सिएटल शहर के इतिहास में सबसे बड़े समझौतों में से एक है।
  • इसमें 20 मिलियन डॉलर शहर के बीमा से कवर होने की उम्मीद है।
  • सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा ,” Jaahnavi Kandula की मौत दिल दहला देने वाली थी। यह समझौता परिवार को कुछ सकून देगा। जाह्नवी का जीवन उनके परिवार, दोस्तों और समाज के लिए महत्वपूर्ण था। “
  • परिवार के वकीलों ने अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं दी है।

यह मामला अमेरिकी पुलिस की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग और विदेशी छात्रों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ रहा है। सिएटल शहर के समझौता राशि को इंसाफ के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top