Gunjan Saxena:The Kargil Girl को पुरे हुए 5 साल,जान्हवी ने मनाया जश्न

Gunjan Saxena The Kargil Girl को रिलीज हुए पांच साल हो गए है। फिल्म के 5 वर्ष पुरे होने पर Janhvi Kapoor ने जश्न मनाया।

आज से पांच साल पहले जान्हवी कपूर की देशभक्ति फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय वायुसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट गुंजन सक्सेना के वास्तविक जीवन पर आधारित है। जिन्होंने 1999 के कारगिल वॉर में अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी में जान्हवी ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था। यह उनकी यादगार फिल्म है।

Gunjan Saxena: The Kargil Girl की कहानी

Gunjan Saxena: The Kargil Girl एक ऐसी महिला प्रेरक कहानी है, जो पुरुष प्रधान क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाती है। फिल्म में गुंजन के बचपन से लेकर उसके इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने और कारगिल युद्ध के दौरान उनके साहसिक योगदान को दर्शाती है। यह न केवल उनकी उपलब्धियों को दर्शाती है बल्कि लैंगिक भेदभाव को भी उजागर करती है। फिल्म में गुंजन के पिता के साथ उनके रिश्ते को खासतौर पर हाईलाइट किया गया है।

पहली हेलीकॉप्टर महिला पायलट

फिल्म की कहानी 1984 से शुरू होती है, जब एक बच्ची को हवाई जहाज के कॉकपिट में जाने का मौका मिलता है। तभी से वह पायलट बनने का सपना देखती है। बड़ा होने पर वह भारतीय वायुसेना में शामिल होती है। एयरफोर्स में शामिल होने के बाद उन्हें एकमात्र महिला होने के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उनके साथ लैंगिक भेदभाव होता है। पुरुष पायलट उनके साथ उड़ान भरने से इंकार कर देते हैं। फिर भी गुंजन सक्सेना सभी बाधाओं को पार करते हुए कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फिल्म के पांच साल पुरे होने पर जान्हवी कपूर की प्रतिक्रिया

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)  ने इसे अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म बताया है। उन्होंने कहा,” गुंजन सक्सेना की कहानी ने मुझे एक अभिनेत्री और व्यक्ति के रूप में आत्मविश्वास दिया है। मैंने इस किरदार को निभाते हुए बहुत आनंद लिया।”

फिल्म निर्देशक शरण शर्मा का ब्यान

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के निर्देशक शरण शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,” यह कहानी हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगी।” इसके साथ ही उन्होंने निर्माताओं और कलाकारों का भी आभार जताया।

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू की थप्पड़ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

गुंजन सक्सेना की स्टार कास्ट

इस फिल्म ( Gunjan Saxena The Kargil Girl) में जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। जबकि पंकज त्रिपाठी ने उनके पिता का रोल निभाया। जबकि अंगद बेदी उनके भाई के किरदार में नजर आए। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया। धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने मिलकर प्रोड्यूस किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top