जान्हवी कपूर ने किया आलिया भट्ट को रिप्लेस, करण जौहर की इस फिल्म में बनेंगी वरुण धवन की दुल्हनिया 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद करण जौहर ने इस फिल्म के अगले पार्ट का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रखा गया है। इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट नहीं बल्कि जान्हवी कपूर नजर आएंगी।

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ सुपरहिट रही थी। साल 2017 में इस फिल्म का सीक्वल ‘बदरी की दुल्हनिया’ आया था। दर्शकों ने इस फिल्म को भी खूब प्यार दिया था। वहीं अब जल्द ही इस फिल्म एक अगला पार्ट आने वाला है। हाल ही में करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया है। अब की बार इस फिल्म का नाम ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रखा गया है।

Sunny Sanskari: आलिया भट्ट की जगह नजर आएंगी जान्हवी कपूर

करण जौहर ने हाल ही में एक पोस्ट  शेयर करते हुए दुल्हनिया सीरीज के अलगे पार्ट ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ऐलान किया है। अब की बार इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट नहीं बल्कि जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म  का निर्देशन हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के डायरेक्टर शशांक खेतन ही कर रहे है।

करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपका सनी संस्कारी अपनी कुमारी को लेने जा रहा है। मनोरंजन में लिपटी यह प्रेम कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर आ रही है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top