Site icon 4PILLAR

Janhvi Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुई जान्हवी कपूर, कैमरा देख चेहरा छुपाने लगी एक्ट्रेस 

जान्हवी कपूर को देर रात उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। पैपराजी के कैमरे को देखते ही जान्हवी अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करने लगी।

जान्हवी कपूर को देर रात उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। पैपराजी के कैमरे को देखते ही जान्हवी अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करने लगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल बीती देर रात जान्हवी को अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। हालाँकि ये पहली बार नहीं है कि दोनों को साथ में स्पॉट किया गया हो। इससे पहले भी जान्हवी और शिखर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में साथ नजर आए थे।

कैमरा देख चेहरा छुपाने लगी जान्हवी

दरअसल बीती रात जान्हवी अपनी चचेरी बहन रिया कपूर की एक पार्टी में पहुंची थी। इस पार्टी में जान्हवी की बहन ख़ुशी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सहित कंई फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। पार्टी से लौटते समय जान्हवी अपने भाई-बहन नहीं बल्कि एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ गाडी में नजर आई। तभी वहां मौजूद पैपराजी दोनों की तस्वीरें लेने लगे। पैपराजी का कैमरा देखते ही जान्हवी पहले तो ब्लश करने लगी और फिर हाथो से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आई।

कौन है शिखर पहाड़िया ?

बता दे कि शिखर पहाड़िया राजनैतिक घरानों से तालुक रखते है। वे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते है। जान्हवी और शिखर ने पहले काफी समय तक एक दूजे को डेट किया था। हालाँकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जान्हवी ने खुद काफी विद करण के एक एपिसोड में इस बात जानकारी दी थी।

Exit mobile version