जान्हवी कपूर ने 'इन आँखों की मस्ती के...' गाने पर दिखाई दिलकश अदाएँ, शेयर किया 2 साल पुराना डांस वीडियो

जान्हवी कपूर ने अपना थ्रोबैक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जान्हवी को रेखा के आइकॉनिक सांग ‘इन आँखों की मस्ती के’ पर क्लासिकल डांस करते देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अभिनेत्री अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुडी रहती है। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपना एक थ्रोबैक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जान्हवी को ‘उमराव जान’ फिल्म के गाने ‘इन आँखों की मस्ती के’ पर डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान जान्हवी के एक्सप्रेशन और अदाएं देखने लायक है।

जान्हवी कपूर का क्लासिकल डांस

वीडियो में अभिनेत्री नीले और सफेद रंग का अनारकली सूट पहने नजर आ रही है। दरअसल जान्हवी ने रेखा के आइकॉनिक सांग ‘इन आँखों की मस्ती के’ को रीक्रिएट करने की कोशिश की है। वीडियो में जान्हवी को कमाल की अदाएं और एक्सप्रेशन देते देखा जा सकता है। यह वीडियो 2 साल पुराना है, और जान्हवी ने इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर देरी से शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, ‘थ्रोबैक 2 साल पहले का, बैठकी भाव के लिए शुरुवात में की गई यह मेरी कोशिशों में से एक है। सभी को हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे, वैसे में 2 दिन लेट हो गई हूँ।’ जान्हवी कपूर का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलब्रिटीज भी जान्हवी के इस डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे है। शनाया कपूर और मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बात करें जान्हवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की तो उनके पास ‘दोस्ताना 2’, ‘गुड लक जेरी’ और ‘मिली’ जैसे फ़िल्में पाइपलाइन में है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी' के सेट पर अपने क्रू मेंबर्स के साथ होली खेली। इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस दौड़ दौड़ कर सभी को रंग लगाते हुए नजर आ रही है। संसदीय समिति ने भारतीय अधिकारियों से मिलने से किया मना। ट्वीटर कार्यकारी अधिकारी को समिति के सामने पेश होने के लिए दिया 15 दिन का समय। 25 फरवरी को हो सकती है पेशी। Hrithik Roshan girlfriend Saba Azad: अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर हैं। शुक्रवार के दिन दोनों एक इवेंट में पहुंचे। जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Elnaz Rekabi के घर को ईरानी प्रशासन ने किया ध्वस्त Pune News: 3 लाख रिश्वत लेकर डॉक्टरों ने बदली थी वेदांत की रिपोर्ट Karishma Tanna ने जीता खतरों के खिलाडी 10 का फाइनल ख़िताब प्रीति जिंटा बीते साल सरोगेसी के जरिए जुड़वाँ बच्चों जय और जिया की माँ बनी थी। ऐसे में आज उनके बच्चे एक साल के हो गए है। प्रीति ने जय और जिया के बर्थडे पर उनकी अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है।